Thursday, February 5, 2026

Salman Khan और MS Dhoni का फोटो हुआ वायरल! हाथ में सिगरेट देखकर नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन

Must read

Salman Khan:वीकएंड पर अभिनेता सलमान खान महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिखाई दिए. इस दौरान दोनों के परिवार भी साथ थे.उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.सलमान खान और एमएस धोनी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है. भाईजान के 60वें जन्मदिन की पार्टी में धोनी अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे.दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने शेयर की है.

Salman Khan (photo credit -google)

एम एस धोनी और सलमान खान की वायरल हुई तस्वीरें

सलमान खान और एमएस धोनी की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है.हाल ही में भाईजान के 60वें जन्मदिन की पार्टी में धोनी अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे. इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. अब इस पार्टी की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में दोनों सितारे अपने परिवार के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

Salman Khan (photo credit -google)

नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन

सलमान खान और एमएस धोनी की फैमिली के साथ ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर नेटिजन्स ने अपने रिएक्शन दिए है और कई लोगों ने सलमान खान के हाथ में सिगरेट देखी और एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान ने अभी भी हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है.”वहीं, कई यूजर्स ने इस फोटो पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “अपने-अपने क्षेत्र के दोनों दिग्गज एक साथ नज़र आ रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने कहा, “सलमान खान का यह अंदाज हमें बहुत पसंद आया.” एक और फैन ने लिखा, “थाला और भाईजान को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगता है.”

Salman Khan (photo credit -google)

अभिनेता सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म “बैटल ऑफ गलवान” आने वाली है.इस फिल्म में सलमान एक आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे. टीजर में उन्हें चीनी सैनिकों से लड़ते हुए दिखाया गया है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह सलमान के साथ मुख्य भूमिका में है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 19 में सलमान खान ने लगाई अशनूर की क्लास! तान्या मित्तल पर हाथ उठाना पड़ा भारी

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article