Sunday, March 22, 2026

Republic Day 2026‌:पीएम मोदी ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर पहना यूनीक पगड़ी! जानें क्या है इसमें खास संदेश?

Must read

Republic Day 2026‌:आज हमारा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरंगा ध्वज फहराकर देश और परेड को सलामी देंगी. हर साल 26 जनवरी की सुबह, कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही देश की निगाहें परेड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारंपरिक वेशभूषा पर टिकी होती हैं. पिछले 10 वर्षों से, पीएम मोदी गणतंत्र दिवस पर एक विशेष, सांस्कृतिक और यूनिक स्टाइल में नजर आते हैं, जो भारत की विविध परंपराओं को सलाम करने का एक शांत लेकिन प्रभावशाली संदेश होता है.

Republic Day 2026‌ (Photo credit -google)

दुनिया के नेता जहां सत्ता को सूट-टाई में दिखाते हैं, वहीं पीएम मोदी दुनिया के सामने भारत की पगड़ी, साफा और पारंपरिक अंगवस्त्र को रखते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है और उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने राजस्थानी शैली की एक खास पगड़ी पहनी, जिसमें गहरे लाल, सरसों के पीले और हरे रंग की सुंदर छटा थी.

पीएम ने पहना गहरे लाल रंग की पगड़ी में पीले और हरे रंग का काम्बिनेशन

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर एक विशेष पगड़ी पहनी.उनकी पगड़ी का मुख्य रंग गहरा लाल था, जिसमें सुनहरे रंग की सुंदर कढ़ाई की गई थी. पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की आकर्षक डिज़ाइन दिखाई दी, और साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण था, जो इसे और भी खास बनाता था.

Republic Day 2026‌ (Photo credit -google)

गहरे नीले रंग का कुर्ता और आसमानी रंग की जैकेट में दिखें पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष वेशभूषा पहनी. उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना, जिस पर आसमानी रंग की जैकेट थी. सफेद चूड़ीदार पायजामे और पारंपरिक काले जूतों ने उनके लुक को पूरा किया.राष्ट्रीय समर स्मारक पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की अगवानी की, जहां चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एपीएस सिंह भी मौजूद थे.

Republic Day 2026‌ (Photo credit -google)

हर साल, पीएम मोदी का गणतंत्र दिवस का पहनावा चर्चा का विषय बन जाता है, खासकर उनकी पगड़ी, जो लोगों का ध्यान खींचती है.पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और अन्य राज्यों की पगड़ियां और टोपियां पहनी हैं, जिनका अपना सांस्कृतिक महत्व है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article