Sunday, March 22, 2026

Rashmika Mandana ने 8 घंटे की शिफ्ट पर तोड़ी चुप्पी! बोली -“खुद को ज्यादा काम में झोंकना फायदेमंद नहीं रहा… “

Must read

Rashmika Mandana:मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से जब वर्क आवर्स को लेकर चल रही चर्चा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अधिक काम करना पसंद नहीं करती हैं और किसी को भी इसकी सलाह नहीं देंगी.उन्होंने बताया कि एक निश्चित दिनचर्या और शेड्यूल होना बेहतर होता है, जिससे वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे सके.

Rashmika Mandana (Photo credit -google)

8 घंटे की शिफ्ट पर एक्ट्रैस ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का जलवा इन दिनों साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक देखने को मिल रहा है.उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही हैं और दर्शकों का दिल जीत रही हैं.हाल ही में उनकी हिंदी फिल्म “थामा” रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है.प्रोड्यूसर एसकेएन ने हाल ही में एक इवेंट में रश्मिका की तारीफ की और कहा कि वह एकमात्र एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी आने वाली फिल्म “द गर्लफ्रेंड” के लिए सख्त वर्क आवर्स की मांग नहीं की. हालांकि, रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह बिना किसी संरचित वर्क आवर्स के ज्यादा काम करने में सहज नहीं हैं और वह अपने पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना चाहती है और अपने जीवन को संतुलित करना चाहती हैं वह अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं.

Rashmika Mandana (Photo credit -google)

ज्यादा वर्किंग आवर पर बोली एक्ट्रेस

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में ज्यादा वर्किग आवर पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह अधिक काम करने से थक गई हैं और किसी को भी इसकी सलाह नहीं देंगी. उन्होंने कहा कि एक निश्चित शेड्यूल होना बेहतर है और अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.रश्मिका ने कहा कि उन्होंने खुद दोनों तरह से काम किया है और उन्हें पता है कि अधिक काम करना टिकाऊ नहीं है. अभिनेत्री बोली -” मैं बहुत ज्यादा काम करती हूं, और मैं आपको बता रही हूं कि यह बिल्कुल भी सुझाव योग्य नहीं है. यह टिकाऊ नहीं है. ऐसा न करें. जो आपके लिए आरामदायक हो, जो आपके लिए सही हो, वह करें. 8 घंटे की नींद ले.9-10 घंटे भी लें, क्योंकि यकीन मानिए यह बाद में आपको बचाएगा.”

Rashmika Mandana (Photo credit -google)

उन्होंने सलाह दी कि लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए.रश्मिका ने कहा कि यह बातें बाद में आपको फायदा पहुंचाएंगी और आपको अपने काम और जीवन को संतुलित बनाने में मदद करेंगी.उन्होंने कहा कि वह खुद भी अब अपनी सेहत और जीवन को संतुलित बनाने की कोशिश कर रही है.

प्रोड्यूसर ने की थी अभिनेत्री की तारीफ

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को दो तेलुगू फिल्मों ” स्पिरिट” और “कल्कि 2890 एडी” के सीक्वल से बाहर कर दिया गया और यह कथित तौर पर 8 घंटे की शिफ्ट के मांग को लेकर किया गया था. वहीं हाल ही में प्रोड्यूसर एसकेएन ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की तारीफ की थी और उन्होंने कहा था कि रश्मिका ने कभी भी वर्किग आवर्स की मांग नहीं की. उन्होंने कहा -” ऐसे समय में जब इस बात पर बहस हो जाती है कि कितने घंटे काम करना चाहिए तो पैन इंडिया में केवल एक हीरोइन है जो जरूरत के हिसाब से कितने भी घंटे काम करने को तैयार हैं. वह काम को प्यार से देखती है, न कि घंटों के हिसाब उनकी प्रतिबद्धता समय की पाबंदी के बारे में है, सख्त सीमाओं की. यही कारण है कि हर कोई महसूस करता है कि रश्मिका परिवार का ही हिस्सा है. “

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article