Ranveer Singh:अभिनेता रणवीर सिंह का धुरंधर फिल्म के रिलीज से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें वो कांतारा के दैव की नकल कर रहे थे. ऋषभ शेट्टी के मना करने के बावजूद उन्होंने ऐसा किया, जिससे उनकी काफी आलोचना हुई. लेकिन बाद में रणवीर ने माफी मांग ली और इसके बाद उनकी फिल्म धुरंधर रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने हमजा का किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया.

रणवीर सिंह पर हुआ FIR
रणवीर सिंह के खिलाफ फिर से मामला गरमाया है.बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और कोस्टर कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप है.

रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है. उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप है. मामला BNS की धारा 196, 299 और 302 के तहत दर्ज हुआ है. वकील प्रशांत मेथल ने शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि 28 नवंबर, 2025 को गोवा में आईएफएफआई के समापन समारोह में रणवीर ने अपमानजनक टिप्पणियां की और दैव परंपरा का अपमान किया. एफआईआर में कहा गया है कि शिकायतकर्ता को 2 दिसंबर, 2025 को बेंगलुरु में कर्नाटक स्टेट बिलियर्ड्स एसोसिएशन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो मिला. यह वीडियो ब्रीफ चाट नाम के अकाउंट से शेयर हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह का प्रदर्शन दिखाया गया था.

चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का लगाया है आरोप
रणवीर सिंह पर कर्नाटक की पवित्र चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप है. शिकायत के अनुसार, उन्होंने पंजुर्ली और गुलिगा दैव की नकल भद्दे और अपमानजनक तरीके से की और चावुंडी दैव को फीमेल घोस्ट कहा. चावुंडी दैव कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक है और भक्त इसका बहुत सम्मान करते हैं.शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और दैवा परंपरा के अनुयायियों को मानसिक पीड़ा हुई है.मामला बेंगलुरु के प्रथम अतिरिक्त मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट न्यायालय में भेजा गया है, जिसकी सुनवाई 8 अप्रैल को होगी.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

