Rakhi Sawant: कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत की जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रहती है और उन्होंने एक बार फिर अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने अपने तलाक और धर्म परिवर्तन पर चर्चा की, जिससे वे इमोशनल भी हो गई. राखी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और अब वे एक नए अध्याय की शुरुआत करना चाहती है. उन्होंने अपने फैसलों के बारे में बात की और बताया कि वे अब खुश हैं और अपने जीवन को नए सिरे से जीना चाहती है.

पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोली राखी सावंत
एंटरटेनमेंट की दुनिया की क्वीन राखी सावंत अपने फ्रैंक और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर है. वे हमेशा अपने दिल की बात दुनिया के सामने रखती है.अब राखी सना खान के रमजान स्पेशल शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की.उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को शेयर किया और बताया कि वे अपने फैसलों के पीछे पूरी तरह से खड़ी है.
पर्सनल लाइफ को बताया फेलियर
राखी सावंत ने अपने जीवन के दर्द को साझा करते हुए बताया कि उन्हें शादी में सिर्फ दर्द ही मिला.उन्होंने कहा, “स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला. कोई देखे ना देखे, हमारा खुदा तो देख रहा है. लोग कहते हैं कि मैं कामयाब हुई, लोगों के दिलों में मैंने बहुत जगह बनाई, बहुत काम किया, नाम बनाया, लोगों का प्यार मिला.लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं फेलियर हूं.” राखी की बातें सुनकर यह साफ होता है कि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन पर्सनल लाइफ में उन्हें वह खुशी नहीं मिली जिसकी वे उम्मीद करती थी.

तलाक पर कही ये बात
राखी सावंत ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं मानती हूं जो होता है अच्छे के लिए होता है. मैंने उमराह किया तो दुआ की मैं उस बंदे को माफ करती हूं जिसने मुझे यहां पहुंचाया।” यह कहते हुए राखी इमोशनल हो गईं और रो पड़ी.उन्होंने आगे कहा, “मैं उसे माफ करती हूं, जिसने मुझे हर तरीके से लूटा, दिमागी तौर से, पैसों से. पहले मुझे लगा कि मेरे साथ क्या हो गया, मुझे निकाह करके छोड़ दिया, मेरे पैसे लूट लिए.”
इस्लाम कबूलने पर बोली राखी सावंत
राखी सावंत ने बताया कि जब उन्होंने निकाह के दौरान इस्लाम कुबूल किया, तो उन्होंने मुश्किल वक्त में भी खुदा को नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, “मैं रोती गई, मरती गई, सिर पटकती गई, लेकिन मैंने खुदा को नहीं छोड़ा.खुदा ने भी मेरे साथ दिया और आज मैं दुबई में आलीशान जिंदगी जी रही हूं .”राखी ने अपने धर्म परिवर्तन के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने इस्लाम कुबूल किया, तो उनकी मां को शॉक लगा था.उन्होंने कहा, “मेरी मां को लगा कि ये क्या हो गया.” राखी ने बताया कि वे अब 6 टाइम की नमाज पढ़ती हैं, खुदा के सामने रोती हैं और अपने लिए दुआ मांगती है. वे रमजान के रोजे भी रखती है.

राखी सावंत ने अपने धर्म परिवर्तन के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे मां-बाप ने मुझे जन्म दिया है, मुझे अधिकार है कि मैं कौन सा धर्म चुनूं.मैं मरते दम तक इस्लाम में ही रहना चाहती हूं. मैं कहती हूं कि या अल्लाह मुझे मुस्लिम फैमिली में पैदा करते.”राखी ने आगे बताया कि उन्होंने दुबई में अपने 4 घर बना लिए हैं और वहां आलीशान लाइफ जीती है. उन्होंने कहा, “ये सब अल्लाह ने ही मुझे दिया है.” राखी उमराह भी कर चुकी हैं और वहां बुर्का हिजाब पहनती है.
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी 2 शादियां टूट चुकी है.उन्होंने पहली शादी बिजनेसमैन रितेश सिंह से की थी, लेकिन जल्द ही उनका तलाक हो गया था. फिर उन्होंने मुस्लिम शख्स आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया, लेकिन उनकी ये शादी भी नहीं चली.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

