Rahul Gandhi:दिल्ली पुलिस ने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट के मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन किया है और एकजुटता जताई है.उदय भानु चिब को लगभग 15-20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था.पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूछताछ में सहयोग नहीं किया था.इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर भारत-विरोधी और विकास-विरोधी प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप लगाया है. वहीं, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है.
अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील का किया आलोचना
राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट में शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के हित में आवाज उठाई है और इसके लिए उनकी गिरफ्तारी तानाशाही है.राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील की आलोचना की है, जिसमें देश के हितों से समझौता किया गया है. उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा और देश के डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा.राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और वह खुद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और सच्चाई को सामने रखने के लिए लड़ते रहेंगे.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तानाशाही और कायरता का उदाहरण है. वहीं दिल्ली पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को 20 घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार तड़के 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई.
राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात
राहुल गांधी ने कहा-“शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है. यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है.मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने “COMPROMISED PM” के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है.अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के हितों से समझौता किया गया है. यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा.इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है.कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं. सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है.डरो मत – सच और संविधान हमारे साथ हैं. “

पुलिस ने किया था 8 आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने उदय भानु चिब को एआई समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट का मुख्य योजनाकार बताया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिक्स मुहैया कराई थी.इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं.पुलिस का कहना है कि उदय भानु ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाई और उन पर हमला किया.पूछताछ के दौरान उन्होंने सहयोग नहीं किया और न ही उन आरोपियों के नाम बताए जो मौके से फरार हो गए.पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
बीजेपी नेता शाहनवाज ने राहुल गांधी की निंदा
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कृत्य का राहुल गांधी द्वारा बचाव किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार बेहद निंदनीय है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को आहत करता है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने का मतलब देश के विरोध का नेता बनना नहीं है, और ऐसी हरकतें बंद होनी चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी से राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

