Raghav Chadhha:आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चड्ढा भाजपा के प्रति नरम हैं और उनकी निष्ठा पर सवाल उठाया है.ढांडा ने कहा कि चुनाव आयुक्त के विरोध और सदन से वॉकआउट जैसे मुद्दों पर चड्ढा की तटस्थता ने पार्टी में अंतर्कलह पैदा कर दी है.
AAP नेताओं का कहना है कि चड्ढा का यह व्यवहार पार्टी के लिए चिंताजनक है और इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है.पार्टी ने चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने का फैसला लिया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया है.

Raghav chaddha पर आप का हमला
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर हमला बोल दिया है.पार्टी नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने चड्ढा की कार्यशैली पर सवाल उठाए है.संजय सिंह ने कहा कि चड्ढा देश के मुद्दों पर संसद में प्रस्ताव पर साइन नहीं करते, मोदी के खिलाफ आवाज नहीं उठाते, और पार्टी कार्यकर्ताओं के मुद्दों पर नहीं बोलते.
संजय सिंह ने कहा, “बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जब देश के तमाम मुद्दों पर संसद में प्रस्ताव आता है, आप साइन नहीं करते.मोदी के खिलाफ आप आवाज नहीं निकालते हो… तमाम जो मुद्दे जनहित से जुड़े हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुजरात में पीटा जाता है, आप उस पर नहीं बोलते. विपक्ष मुद्दों पर सदन से वॉकआउट करता है तो आप वॉकआउट नहीं करते.”
“जो डर गया, समझो मर गया”:सौरभ भारद्वाज
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर हमला बोल दिया है.उन्होंने पूछा है कि क्या चड्ढा ने गुजरात में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में आवाज उठाई? भारद्वाज ने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों के मुद्दे पर चड्ढा ने कोई ठोस पहल क्यों नहीं की?
भारद्वाज ने कहा कि चड्ढा का यह व्यवहार पार्टी के लिए चिंताजनक है और इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि चड्ढा को पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर हमला बोल दिया है.उन्होंने कहा है कि चड्ढा मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं और देश के लिए लड़ने के बजाय छोटे-मोटे मुद्दों पर ध्यान देते है. ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में पार्टी को बोलने के लिए जो सीमित समय मिलता है, उसका उपयोग देश बचाने के लिए होना चाहिए, न कि “एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने” जैसे मुद्दों के लिए.
ढांडा ने कहा, “राघव, तुम पिछले कुछ सालों से डर गए हो. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. जो डर गया वो देश के लिए क्या लड़ेगा?” उन्होंने आगे कहा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता पहली पहचान है हमारी. कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए.”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने किया हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चड्ढा का व्यवहार ऐसा है जैसे वे किसी के दबाव में हैं.मान ने कहा कि संसद में वॉकआउट जैसे मुद्दों पर चड्ढा का व्यवहार पार्टी के हितों के खिलाफ है.
मान ने कहा, “मैं भी जब संसद में था तब भी कुछ बदलाव किए गए थे. ये बदलाव होते रहते हैं. कई मुद्दे ऐसे होते हैं संसद में जब संसद में वॉकआउट करना होता है लेकिन जब कोई सांसद नहीं करता है तो ये व्हिप का उल्लंघन होता है. इसलिए उसके बाद कार्रवाई की जाती है.”
उन्होंने आगे कहा, “सही वोटों को काटे जाने का मुद्दा हो या गुजरात में हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, ऐसे मुद्दों को न उठाकर जब कैंटीन में समोसे का मुद्दा उठाया जाता है डिलीवरी कितने समय में होगी ये मुद्दा उठाया जाता है तो मुझे लगता है वो कॉम्प्रोमाइज्ड हैं.”
राघव चड्ढा ने दिया था रिएक्शन
राघव चड्ढा ने पार्टी के एक्शन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उनकी खामोशी को उनकी हार नहीं समझना चाहिए. चड्ढा ने कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना.”यह विवाद तब शुरू हुआ जब आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र लिखकर चड्ढा को सदन में पार्टी के उप-नेता के पद से हटाने का आग्रह किया. उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया गया. पत्र में कहा गया है कि चड्ढा को सदन में बोलने के लिए ” आप ” के निर्धारित कोटे से समय आवंटित नहीं किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें:Mint Leaves Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है पुदीना, पढ़ें इसके जबरदस्त फायदे

