Thursday, February 5, 2026

Politics:शाहरुख खान की टीम हो या किसी और कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को नहीं खेलने देंगे: मुंबई बीजेपी

Must read

Politics:बांग्लादेश में आतंक मचा हुआ है. हिन्दुओं पर अत्याचार कि घटनाए रोज सामने आ रही है. जिसको लेकर भारत में आक्रोश है. इसीलिए मुंबई बीजेपी ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मायानगरी में बांग्लादेशी खिलाड़ियों कों खेलने नहीं देंगे

Politics (Photo credit -google)

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान

मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि जिस प्रकार से हिंदुओं पर बांग्लादेश में अत्याचार हो रहे हैं, हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा है, जिस तरह बांग्लादेश एंटी इंडिया स्टैंड ले रहा है, उसे देखते हुए बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी को हम आईपीएल में खेलने नहीं देंगे. यह राष्ट्रीयत्व की बात है, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा.

बांग्लादेशी खिलाड़ियों को नहीं खेलने देंगे : मुंबई बीजेपी

भाजपा मुंबई ने आक्रोश दिखाते हुए स्पष्ट कहा कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों कों नहीं खेलने देंगे टीम किसी कि भी हो अमित साटम ने आगे कहा कि यही वजह है कि बीसीसीआई ने यह फरमान निकला है. फिर चाहें वह शाहरुख खान की टीम का हो या फिर किसी और टीम का, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को किसी भी आईपीएल की टीम में खेलने नहीं देंगे.

Politics (Photo credit -google)

इस्लामिकरण अंतर्राष्ट्रीय साजिश मुंबई में नहीं होने देंगे

मुंबई बीजेपी में इस्लामिकरण कों अंतर्राष्ट्रीय साजिश बताते हुए कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय शहरों में जिस तरह से इस्लामी जेहादियों ने कब्जा कर वहां का रंग बदल लिया है, उसी तरह मुंबई का रंग बदलने का प्रयास किया जा रहा है। यह एक इंटरनेशनल साजिश का हिस्सा है. हम मुंबई का मोमडियेनाइजेशन होने नहीं देंगे.

Politics (Photo credit -google)

कांग्रेस सपा AIMIM पर अमित साटम ने क्या कहा

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने बांग्लादेश में चल रहें अत्याचार का विरोध में बोलते हुए देश कि राजनितिक पार्टी पार्टयों प्रणाम भी हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, AIMIM, ठाकरे देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं. रंग बदलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुंबईकर सजग है, इस तरह से रंग बदलने के प्रयास को कामयाब होने नहीं देंगे.

Politics (Photo credit -google)

आपको बता दें कि बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हिन्दुओं पर अत्याचार कि ख़बर तथा सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल हो रहें थे जिसको देखर भारत के हिन्दुओं में भारी आक्रोश है.

ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article