Politics:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मंगलवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह मजबूत जवाब देंगी. मसूद ने कहा कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ और देखो, वह कैसे इंदिरा गांधी की तरह जवाब देती हैं.उन्होंने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी की पोती बताया, जिन्होंने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया था और वह घाव आज भी नहीं भरे.

प्रियंका गांधी ने जताई चिंता
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है.उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है.प्रियंका गांधी ने कहा कि बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की क्रूर हत्या बेहद चिंताजनक है और किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति या पहचान के आधार पर हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की क्रुर हत्याओं पर कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा की गई क्रुर हत्या की खबर बहुत चिंताजनक है और किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति और पहचान आदि के आधार पर भेदभाव, हत्या और हिंसा मानवता के खिलाफ अपराध है.
इमरान मसूद ने प्रियंका की पीएम बनाने की कही बात
इमरान मसूद ने कहा है कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए.उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों पर बढ़ती हिंसा का संज्ञान लेने और बांग्लादेश सरकार के साथ उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाने का आग्रह किया है.बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने बताया है कि बांग्लादेश के रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने मैमनसिंह में एक हिंदू युवक की हत्या के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.पीड़ित, दीपू चंद्र दास (27), एक गारमेंट वर्कर था, जिसे 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में पीट-पीटकर मार दिया गया था.

पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण ईशनिंदा के आरोप लगना बताया जा रहा है. बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद, जो देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक संगठन है, ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे एक क्रूर घटना बताया जो सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा है.
ये भी पढ़ें:Politics: चिदंबरम का पीएम मोदी पर हमला! बोले-” प्रधानमंत्री ने जो बात मुझपर थोपीं है, वो पूरी तरह गलत है….”

