Saturday, April 11, 2026

Pm Modi ने TMC पर आरोप लगाए , बोले -” पश्चिम बंगाल में सिंडिकेट राज खत्महोगा..”

Must read

Pm Modi:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व बर्धमान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा.मोदी ने सिंडिकेट राज खत्म करने का भी एलान किया.

Pm Modi (Photo credit -google)

TMC पर लगाएं गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर आरोप लगाया है कि राज्य में मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय स्तर पर सिंडिकेट से जुड़े लोगों द्वारा व्यवस्थित तरीके से लूट की गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के शासन में हुए कथित भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब सामने लाने के लिए एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा, जिसमें टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा होगा.

Pm Modi(Photo credit -google)

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए बड़ा वादा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

महिलाओं को लेकर किया वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को मिल रहे समर्थन से टीएमसी घबरा गई है और झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है.

मोदी ने कहा कि टीएमसी का कहना है कि बीजेपी आने पर योजनाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन सच्चाई यह है कि बीजेपी किसी योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाएगी.उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर राज्य में विकास की नई गति आएगी और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा.

Pm Modi (photo credit -google)

जीत पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में केरल और बंगाल में जीत का दावा किया है.उन्होंने कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही जीत का दावा करने की स्थिति में नहीं है. मोदी ने कहा कि जहां भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी होती है, वहां बीजेपी-एनडीए को भारी जनादेश मिलता है. इसी आधार पर उन्होंने बंगाल में भी जीत का भरोसा जताया है.

पश्चिम बंगाल में इस बार मतदान 23 और 29 अप्रैल को होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी.2021 के चुनाव में टीएमसी ने 213 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी थी.इस बार दोनों दलों के बीच मुकाबला और भी कड़ा और हाई-स्टेक्स माना जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वोटों की गिनती 4 मई को होगी.2021 के चुनाव में, टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों के साथ मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी थी.इस बार टीएमसी और बीजेपी के बीच मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article