Pm Modi:पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है और सभी पक्षों से शांति और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान सिर्फ बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों से ही हो सकता है.पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत हमेशा से शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है और किसी भी तरह के सैन्य टकराव से क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ती है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है. इसलिए, सभी पक्षों को संयम बरतते हुए बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए.

भारतीयों के सुरक्षा पर कही ये बात
पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाएगी.उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में है और शांति बहाली के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है.
पीएम मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद बताया कि भारत और कनाडा ने यूरेनियम सप्लाई के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए है. इसके अलावा, दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर संयुक्त रूप से काम करेंगे.

भारतीयों के सुरक्षा को दी प्राथमिकता
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि विदेशों में भारतीय मिशनों के साथ संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए चर्चा की गई है. जोशी ने कहा, “जहां भी भारतीय संकट में होते हैं, सरकार उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है। हमने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को भी सुरक्षित वापस लाया था.”
जोशी ने चिंतित परिवारों को आश्वासन दिया कि घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में विमान यात्रा फिलहाल जोखिमपूर्ण है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही आगे कदम उठाए जाएंगे.मंत्री ने कहा, “हम सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में हैं और उनकी मदद से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए काम कर रहे है.हमारी प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा है और हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. “
ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

