Wednesday, April 1, 2026

Pm Modi:दौरे पर असल पहूंचे प्रधानमंत्री, कांग्रेस पर कसा तंज बोले चाय के साथ चिप भी बनाएगा असम

Must read

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम के दौरे पर हैं, जहां वे भाजपा के चुनाव प्रचार को मजबूत करने के लिए दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली धेमाजी जिले के गोगामुख में सुबह 11 बजे होगी, जहां वे जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे विश्वनाथ जिले के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 1 बजे उनकी दूसरी जनसभा होगी.इन दोनों कार्यक्रमों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे.

Pm Modi(Photo credit -google)

प्रधानमंत्री मोदी धेमाजी जिले के गोगामुख में होने वाली पहली रैली में राज्य मंत्री रनोज पेगू (धेमाजी सीट) और नबा कुमार डोले (ढकुआखाना सीट) के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे.इसके बाद वे विश्वनाथ जिले की बेहाली में दूसरी रैली में पूर्व मंत्री पल्लव लोचन दास (भाजपा उम्मीदवार) के लिए प्रचार करेंगे.रैली स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

असम दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी असम यात्रा के दौरान डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की.उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है.”

इसके बाद वे अपनी पहली रैली को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने कहा, “असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है.लोगों की यह भारी भीड़ तीसरी बार जीत का पक्का सबूत है.” उन्होंने बताया कि जनता के आशीर्वाद से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की हैट्रिक पूरी की है, और अब असम में भी भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक लगेगी.

Pm Modi(Photo credit -google)

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए कहा कि “लखपति दीदी” अभियान के तहत असम की तीन लाख बहनें
“लखपति बाईदेव” बन चुकी हैं.एनडीए सरकार अब 40 लाख बहनों को ‘लखपति बाईदेव’ बनाने का लक्ष्य रखती है. इसके साथ ही, “ओरुनोदोई” योजना का विस्तार किया जाएगा और इसमें और भी लाभ जोड़े जाएंगे.

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चुनाव विकसित असम और विकसित भारत बनाने के लिए है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तीसरी हार तय है और कांग्रेस के “राजकुमार” हार का शतक लगाएंगे.

Pm Modi(Photo credit -google)

उन्होंने सर्वानंद सोनोवाल और हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में हुए 10 साल के सुशासन की तारीफ की. विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 22 लाख परिवारों को पक्के घर मिले हैं.भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार, जिन परिवारों को अब तक घर नहीं मिले, उन्हें भी पक्के मकान दिए जाएंगे. आने वाले समय में 15 लाख और परिवारों को घर देने की गारंटी है.इसके अलावा, गरीब बच्चों को बालवाड़ी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी.

ये भी पढ़ें:SCO शिखर सम्मेलन 2025: पीएम मोदी-पुतिन मुलाकात

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article