Thursday, February 5, 2026

PM Modi ने वीर बाल दिवस पर किया संबोधित! बोले -“मैं Gen Z की योग्यता पर भरोसा करता हूं….”

Must read

PM Modi:आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस पर बच्चों को संबोधित किया.भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कई बातें कही. सरकार ने साल 2022 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी.हर साल इस मौके पर खास कार्यक्रम होते हैं.तो चलिए जानते हैं कि पीएम मोदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में क्या कहा?

Pm Modi (photo credit -google)

पीएम ने बाल दिवस पर किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम वीर बाल दिवस के अवसर पर हैं.अभी हमने वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति देखी. आज हम उन वीर साहिबजादों को नमन कर रहे हैं जो भारत की शान हैं.”उन्होंने आगे कहा, “वीर साहिबजादे भारत के असीम साहस, शौर्य और वीरता का प्रतीक है. उन्होंने अपनी उम्र और परिस्थितियों की सीमाओं को पार किया और क्रूर मुगल शासन के सामने अडिग खड़े रहे, जिससे आतंकवाद और कट्टरता की जड़ें हिल गई.”

पीएम बोले वीर साहिबजादो को छोटी उम्र में टकराना पड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वीर साहिबजादों को कम उम्र में ही उस समय की सबसे बड़ी शक्ति से टकराना पड़ा. यह लड़ाई भारत के मूल विचारों और धार्मिक कट्टरता के बीच थी, सत्य और असत्य के बीच थी. एक तरफ गुरु गोविंद सिंह जी थे, तो दूसरी तरफ क्रूर औरंगजेब की हुकूमत थी.”

Pm Modi (photo credit -google)

उन्होंने आगे कहा, “साहिबजादे भले ही छोटे थे, लेकिन औरंगजेब की क्रूरता को इससे फर्क नहीं पड़ा.वह जानता था कि भारत के लोगों को डराकर उनका धर्मांतरण करने के लिए उसे भारतीयों का मनोबल तोड़ना होगा, इसलिए उसने साहिबजादों को निशाना बनाया.”

पीएम मोदी ने कहा, “भले ही पूरी मुगलिया बादशाहत उनके पीछे पड़ गई, लेकिन चारों साहिबजादों में से एक को भी वह डिगा नहीं पाया.साहिबजादा अजीत सिंह जी के शब्द आज भी उनके साहस की कहानी कहते हैं.अजीत सिंह जी ने कहा था, “नाम का अजीत हूं, जीता न जाऊंगा, जीता भी गया तो जीता न आऊंगा.”

पीएम ने जेन-जी और जेन-अल्फा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेन-जे और जेन-अल्फा को संबोधित करते हुए कहा, “आपकी पीढ़ी ही भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाएगी.मैं आपकी क्षमता, आपके आत्मविश्वास को देखता हूं और आप पर पूरा भरोसा करता हूं.”उन्होंने आगे कहा, “पहले युवा सपने देखने से हिचकते थे, क्योंकि पुरानी व्यवस्थाओं में यह माहौल बन गया था कि कुछ अच्छा नहीं हो सकता.चारों ओर निराशा का वातावरण था.लेकिन आज देश प्रतिभा को ढूंढता है, उन्हें मंच देता है.”

Pm Modi (photo credit -google)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डिजिटल इंडिया की सफलता के कारण आपके पास इंटरनेट की शक्ति है, सीखने के संसाधन हैं.अगर आप साइंस, टेक या स्टार्टअप में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो स्टार्टअप इंडिया मिशन आपके लिए है. ऐसे कई मंच हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. बस आपको फोकस रहना है और शॉर्ट-टर्म पॉपुलैरिटी के पीछे नहीं भागना है.”उन्होंने आगे कहा, “आपकी सफलता को सिर्फ अपने तक सीमित न रखें. आपका लक्ष्य होना चाहिए कि आपकी सफलता देश की सफलता बने.”

ये भी पढ़ें:पीएम-सीएम बर्खास्तगी विधेयक पर जेपीसी विवाद

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article