Thursday, February 5, 2026

Pm Modi: गुवाहाटी- हावड़ा पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन! पीएम मोदी ने किया जायजा

Must read

Pm Modi:भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण और प्रमाणन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और हावड़ा (कोलकाता) के बीच चलाई जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले कुछ ही दिनों में इस ऐतिहासिक रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

Pm Modi (Photo credit -google)

गुवाहाटी- हावड़ा पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है.यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी, जिससे रात के सफर को भी आरामदायक बनाया जा सकेगा. इसे भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जो प्रीमियम यात्रा को और भी सुगम बनाएगी.

Pm Modi (Photo credit -google)

पीएम मोदी ने कही ये बात

रेल मंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि 15 अगस्त 2027 को देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने मजाकिया लंदन में कहा, “आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट बुक कर लें, अगले साल यह ट्रेन आपके लिए तैयार होगी.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस पर तेजी से काम चल रहा है.

Pm Modi (Photo credit -google)

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल गुजरात के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है. यह हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा.उन्होंने इस प्रोजेक्ट के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह देश के विकास में एक नए युग की शुरुआत करेगा.

ये भी पढ़ें:Tahawwur Rana:मोदी सरकार को मिली बड़ी क़ामयाबी,आतंकी तहव्वुर राणा का भारत मे प्रत्यर्पण

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article