Parliament:लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस ( TMC) सांसद पर गंभीर आरोप लगाएं. अनुराग ठाकुर ने इस मामले पर स्पीकर ओम बिरला से इस विषय को गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है और स्पीकर ने उन्हें आश्वासन भी दिया है कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संसद के नियमों की अनुसार जांच भी कराई जाएगी.

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के भीतर ई‑सिगरेट के उपयोग को लेकर गंभीर मुद्दा उठाया.उन्होंने किसी विशेष सदस्य का नाम नहीं लिया, पर संकेत स्पष्ट था कि यह मामला तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद से संबंधित है. ठाकुर ने कहा कि संसदीय कार्यवाही के दौरान इस तरह की गतिविधियाँ न केवल नियमों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि सदन की प्रतिष्ठा को भी धूमिल करती हैं.उन्होंने कहा कि संसद वह मंच है जहाँ देश के करोड़ों लोग आशा के साथ देखते हैं, इसलिए यहाँ ऐसा कोई भी व्यवहार स्वीकार्य नहीं है जो संसदीय अनुशासन के विरुद्ध हो. ठाकुर ने आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यक समझे जाने पर जाँच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोहराई न जा सके.

जानें क्या है पूरा मामला?
लोकसभा में दोपहर लगभग 11:27 बजे प्रश्नकाल शुरू हुआ और इस दौरान हिमाचल प्रदेश से चुनकर आए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से पूछा कि केंद्र ने हिमाचल को तटीय विकास के लिए कितनी राशि दी है. इसके बाद ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से सदन की कार्यवाही से संबंधित एक प्रश्न उठाया. बिरला ने स्पष्ट किया कि कोई भी सदस्य स्पीकर से सीधे सवाल नहीं कर सकता, केवल अपील कर सकता है.इस पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे प्रश्न नहीं, बल्कि एक अनुरोध प्रस्तुत करना चाहते है.

आरोप पर स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा?
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में ई‑सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. क्या इस प्रतिबंध के बावजूद संसद में इसका उपयोग किया जा रहा है?

टीएमसी के कई सदस्य लगातार बैठकर ई‑सिगरेट पी रहे हैं, इसलिए इसकी जाँच कराई जानी चाहिए.भाजपा सांसद की इस गंभीर आपत्ति पर स्पीकर बिरला ने कहा, “मैं सभी सम्मानित सदस्यों से फिर से निवेदन करता हूँ कि हमें संसदीय परम्पराओं और नियमों का पालन करना चाहिए.यदि कोई सदस्य ऐसा कोई मामला उठाता है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.”
ये भी पढ़ें:Akhilesh yadav का BJP पर तीखा हमला! बोले-” बीजेपी सत्ता के अहंकार में…..”

