Sunday, March 22, 2026

Pankaj Tripathi ने पत्नी के साथ मनाई 22 वीं सालगिरह! शेयर किया अनदेखी फोटोज़

Must read

Pankaj Tripathi:अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला की शादी की 22वीं सालगिरह है. इस अवसर पर मृदुला ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी के साथ अनदेखी तस्वीरें साझा करके उन्हें शुभकामनाएं दी है.

Pankaj Tripathi and wife (photo credit -google)

पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने शेयर किया फोटो

शादी के 22 वीं सालगिरह पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर बहुत सी तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में दोनों का प्यार साफ नज़र आ रहा है. तस्वीरों को शेयर करते हुए मृदुला त्रिपाठी ने पंकज त्रिपाठी को अपना दोस्त बताया और लिखा -“सालगिरह मुबारक हो दोस्त.” गुजराती पार्टी नहीं जाता तस्वीरें शेयर की है उनमें से एक तस्वीर फ्लाइट के अंदर की है और इसमें पंकज त्रिपाठी ने पत्नी के कंधे पर सिर टिकाया हुआ है और वह सो रहे हैं. वही मृदुला भी आंखें बंद किए हुए हैं और दोनों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है. दूसरी तस्वीर किसी इवेंट की है जिसमें कपल साथ में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं. जबकि दो तस्वीर मृदुला और पंकज त्रिपाठी की फोटो शूट की है और इसमें दोनों घर के गार्डन में नज़र आ रहे हैं. मृदुला कुर्सी पर बैठे हैं वहीं पंकज उनके साथ खड़े हैं. एक तस्वीर में दोनों कमरे की तरफ देखकर बोल दे रहे हैं जबकि दूसरे में मृदुला और पंकज एक दूसरे को देख रहे हैं.

Pankaj Tripathi and wife (photo credit -google)

साल 2004 में हुई थी शादी

पंकज त्रिपाठी और मृदुला की लव स्टोरी बहुत ही रोमांटिक है.उन्होंने साल 2004 में शादी की थी, और 2006 में उनकी बेटी आशी का जन्म हुआ. पंकज अक्सर बताते हैं कि मृदुला ने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया, जब वह स्ट्रगल कर रहे थे.यहां तक कि मृदुला ने टीचिंग की नौकरी भी की ताकि घर चल सके.पंकज मृदुला को अपनी ताकत मानते हैं और उनकी बहुत तारीफ करते है. उनकी शादी की सालगिरह पर मृदुला ने जो तस्वीरें साझा की हैं, वो दोनों के प्यार को और भी खास बनाती है.

Pankaj Tripathi and wife (photo credit -google)

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार “मेट्रो इन दिनों” फिल्म में नज़र आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.अब उनकी आने वाली फिल्मों में ‘”पारिवारिक मनु रंजन” और “मिर्जापुर द फिल्म” शामिल हैं. पंकज त्रिपाठी इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं और उनके काम को हमेशा सराहा जाता है.

ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article