Owaisi:तेलंगाना में हुए नगरपालिका चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. इसी बीच, एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद, हिजाब, वंदे मातरम जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.ओवैसी ने कहा कि वंदे मातरम को वफादारी की परीक्षा नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि भारत का संविधान “वी द पीपल” यानी “हम भारत के लोग” से शुरू होता है, न कि “भारत माता की जय” से.
ओवैसी ने जोर देकर कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 हर नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता का मूल अधिकार देता है, इसलिए किसी की देशभक्ति को किसी नारे से जोड़ना सही नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राष्ट्रीय गान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है? ओवैसी ने कहा कि उन्हें अपनी वफादारी का कोई प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हर नागरिक को अपने धर्म और विचारों के अनुसार जीने की आजादी है और यही संविधान की भावना है.
बीजेपी पर साधा निशाना
ओवैसी ने तेलंगाना चुनाव के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता हर पांच मिनट में उनका नाम तीन बार लेते थे, जिससे लगता है कि वे उन्हें बहुत पसंद करते हैं.आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर ओवैसी ने तंज कसा, कहा कि अगर वे चाहें तो नाथूराम गोडसे को भी भारत रत्न दे सकते है.ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना में उनकी पार्टी एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जबकि सरकार को सिर्फ तब फायदा होता है जब संसद काम नहीं करती. उन्होंने बताया कि विपक्ष ने जो दस्तावेज पेश किया, वह एक सार्वजनिक दस्तावेज था, और सरकार इसे खारिज नहीं कर पा रही है.
हिजाब जब बोले ओवैसी
ओवैसी ने हिजाब पर कहा कि वह देश की विविधता और समावेशिता को बढ़ावा दे रहे हैं, और उनका सपना है कि एक हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बने. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ओवैसी ने तंज कसा, कहा कि कम से कम उन्होंने उर्दू का शब्द इस्तेमाल किया, जबकि हिंदी में ऐसा कोई शब्द नहीं है.ओवैसी ने बाबरी मस्जिद के सुप्रीम कोर्ट फैसले पर कहा कि वह अब भी मानते हैं कि फैसला गलत था.असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक वीडियो पर ओवैसी ने कहा कि यह वीडियो जातिगत भेदभाव और हिंसा भड़काने वाला था, और सवाल उठाया कि अगर यह वीडियो उन्होंने बनाया होता, तो क्या होता?
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

