O Romeo:शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म “ओ रोमियो” का जबरदस्त टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस टीजर में शाहिद एक बार फिर अपने खूंखार अंदाज में नज़र आ रहे हैं. टीजर की शुरुआत शाहिद के एक्शन सीन से होती है, जहां वह गुंडों से लड़ते और गोलियां चलाते दिख रहे हैं. उनका यह अवतार देखकर लग रहा है कि फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिक्सचर होगा.

टीजर में शाहिद के अलावा तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कलाकारों की झलक भी देखने को मिली है. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जो शाहिद के साथ “कमीने” जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं.

रिलीज हुआ शाहिद की फिल्म का टीजर
शाहिद कपूर की फिल्म “ओ रोमियो” का टीजर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म कुछ अलग होने वाली है.टीजर में शाहिद टैटू वाले शरीर, हैट और बंदूक के साथ नजर आ रहे हैं.वह एक्शन, ड्रामा और रोमांस का मिक्सचर लग रहे हैं. रेट्रो म्यूजिक और शाहिद के अलग-अलग एक्सप्रेशन्स टीजर को और भी इंटरेस्टिंग बनाते है.
1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर से फिल्म की कहानी का पता नहीं चलता, लेकिन यह जरूर पता चलता है कि विशाल भारद्वाज कुछ नया और हटकर ला रहे हैं.फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. इस टीजर में शाहिद कपूर बंदूक चलाते, खून बहाते, खून से लथपथ और लास्ट में रोमांटिक अंदाज में दिखाई देते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट
“ओ रोमियो” के टीजर में फिल्म की स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली, जिसमें नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और तृप्ति डिमरी शामिल है.शाहिद कपूर के अलावा फरीदा जलाल और नाना पाटेकर ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी आवाज टीजर में सुनाई देती है.अविनाश तिवारी का लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है. इस स्टारकास्ट की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

कुछ अलग अंदाज में आएगी फिल्म
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी एक बार फिर कुछ नया और अलग लेकर आ रही है.”ओ रोमियो” उनकी साथ में चौथी फिल्म है, और पिछली तीन फिल्मों (‘कमीने’, ‘हैदर’, ‘रंगून’) की तरह ही इस बार भी विशाल शाहिद को एक बिल्कुल अलग अंदाज में पेश कर रहे हैं.विशाल के निर्देशन और शाहिद के अभिनय का मिक्सचर हमेशा से ही दर्शकों को पसंद आया है, और “ओ रोमियो” से भी कुछ ऐसा ही उम्मीद है. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

