Saturday, March 28, 2026

Noida Airport: “यूपी को विकसित करने का नया अध्याय शुरू”, पीएम ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

Must read

Noida Airport:दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए आज का दिन खास है, क्योंकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू हो गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन कर दिया है.इस एयरपोर्ट को चार चरणों में पूरा किया जाएगा, जो 2050 तक तैयार होगा.

चार चरण में पूरा होगा एयरपोर्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण में एक 3900 मीटर लंबा रनवे तैयार है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसके अलावा, अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर भी बनकर तैयार है. टर्मिनल-1 भी पूरा हो गया है, जिसमें लेटेस्ट बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और 10 एयरोब्रिज लगाए गए हैं.नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण को बनाने में 11,200 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.चारों चरणों में कुल 29,560 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश है.

Noida Airport(photo credit -google)

जमीन अधिकग्रहण के लिए लगभग 4,588 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जो कुल 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है. यह निवेश नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण को धरातल पर उतारने के लिए किया गया है.इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद करेगा और आर्थिक विकास को भी गति देगा.

एटीसी टावर बनाने में कितना खर्च आता है इसकी बात करें तो आमतौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी टावर को बनाने में 25 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो सकता है. यह खर्च टावर की ऊंचाई, इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी, जगह और इसमें लगे रडार और अन्य उपकरणों पर निर्भर करता है. वहीं इंदौर एयरपोर्ट का 10 मंजिला एटीसी टावर लगभग 87 करोड़ रुपये में बना, जबकि पटना एयरपोर्ट का एटीसी टावर लगभग 23 करोड़ रुपये में तैयार हुआ.नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 38 मीटर ऊंचा एटीसी टावर बनाया गया है, जैसा कि विकासकर्ता कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बताया है. हालांकि, इस टावर की सटीक लागत सार्वजनिक नहीं की गई है.

पीएम मोदी ने उद्घाटन पर कही ये बात

नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा, “अभी तो सिर्फ आधा काम हुआ है. मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है, अब आप सबको आगे बढ़ना है.” उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल फोन निकालने और फ्लैश लाइट ऑन करने का आग्रह किया.

लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी की यह रैली थी. लोगों ने पीएम मोदी की अपील पर अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई.इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, “अब यहां उपस्थित हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है. यह आपकी अमानत है, आपका पुरुषार्थ है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है, इसलिए इसका उद्घाटन आप लोग करेंगे. मौजूद जनता एयरपोर्ट का उद्घाटन करे.” पीएम मोदी के इस आग्रह पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई.

Noida Airport(photo credit -google)

पीएम मोदी ने कहा, “युवाओं को पता है कि यह काम उनके भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे है. उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण है.पहला, इस एयरपोर्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करने का सौभाग्य मुझे मिला है.दूसरा, उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस एयरपोर्ट का नाम जुड़ गया है, जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.”

Noida Airport(photo credit -google)

पीएम मोदी ने कहा, “यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को बहुत बड़ा लाभ पहुंचाएगा. यह पश्चिम यूपी के किसानों, छोटे उद्योगों और युवाओं के लिए नए अवसर लाएगा. यहां से दुनिया के लिए विमान उड़ेंगे, और यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा. “

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article