Nitin Nabin:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है.नितिन नवीन को निर्विरोध भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया पूरी तरह से संवैधानिक और पारदर्शी रही. 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, उसकी जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई.इस तरह नितिन नवीन का चयन बिना किसी विरोध के हुआ. तो चलिए फिर आपको इस आर्टिकल में बताते हैं उनके प्रारम्भिक जीवन, शिक्षा और नेट वर्थ के बारे में –

निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें नवीन
भाजपा के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आए सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई और सभी निर्धारित प्रारूप के अनुसार सही और वैध पाए गए. नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में मैं यह घोषणा करता हूं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नाम, नितिन नवीन का, प्रस्तावित हुआ है.इसके बाद यह तय हो गया कि नितिन नवीन भाजपा के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं.
कौन है नितिन नवीन?
नितिन नबीन बिहार के एक प्रमुख भाजपा नेता हैं, जो 45 साल की उम्र में भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. उनका जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था और उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता थे. नितिन नबीन ने 26 साल की उम्र में अपने पिता के निधन के बाद साल 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था. इसके बाद से वे लगातार बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आ रहे है.

शिक्षा, नेटवर्थ और राजनीति
नितिन नबीन ने अपनी शिक्षा दिल्ली के सी.एस.के.एम. पब्लिक स्कूल से पूरी की है.वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी रहे हैं.उन्होंने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है.रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन नवीन की कुल संपत्ति लगभग 2.5 करोड़ रुपये है और उनके पास 3.07 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा, उन पर 56.66 लाख रुपये की देनदारी भी है.
उन्हें दिसंबर 2025 में भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2026 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. वह भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो पार्टी के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है.

नितिन नबीन की छवि एक साफ और गैर-विवादित नेता की है. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.उनकी संगठनात्मक क्षमता और चुनावी प्रबंधन कौशल ने उन्हें पार्टी में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है.
नितिन नवीन के पास करीब 20 साल का संगठनात्मक अनुभव है.बिहार में भाजपा की युवा इकाई से शुरुआत कर उन्होंने कई अहम चुनावी जिम्मेदारियां संभाली हैं.उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है, उनके पिता जनसंघ के सदस्य और विधायक रह चुके है.यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.नितिन नवीन अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह ली है.
ये भी पढ़ें:Bengal ED Raids: भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला! आरोप लगाते हुए कहा -“क्यों घबरा रही है ममता?”

