Netflix: कई बार ऐसा होता है कि सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई फिल्में ओटीटी पर आकर हिट हो जाती है. 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 131 मिनट की फिल्म “हक” भी ऐसी ही एक फिल्म है, जो सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन ओटीटी पर आकर ट्रेंड कर रही है.यह फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
नेटफ्लिक्स पर फिल्म ने मचाया धमाल
सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बावजूद नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है यह फिल्म, पिछले 12 दिनों से टॉप-5 में है. यह फिल्म है लकी भास्कर, जो दुलकर सलमान की है.इसके अलावा, सिकंदर का मुकद्दर, देवरा, स्नाइपर ग्रिट और बघीरा भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं.
नेटफ्लिक्स पर 3 महीने पुरानी फिल्म “हक” धमाल मचा रही है.यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसमें एक महिला अपने हक के लिए पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ती है.सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बावजूद, ओटीटी पर यह फिल्म ट्रेंड कर रही है. बड़े पर्दे पर भले ही इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स ना मिला हो लेकिन ओटीटी पर आते ही यह फिल्म छा गई है. बता दें कि इस फिल्म में इसकी कहानी बेहद शानदार है जिसमें एक महिला की स्टोरी को दिखाया गया है जिसने अपने हक के लिए बहुत संघर्ष किया है और सालों तक अपने पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ी है.
2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
यह फिल्म “हक” यामी गौतम और इमरान हाशमी की है, जिसमें एक महिला अपने पति के खिलाफ लड़ती है, जिसने दूसरी शादी कर ली और उसे तलाक दे दिया.यह मामला महिलाओं के अधिकारों और आस्था बनाम कानून की राष्ट्रीय बहस बन जाता है. 2 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म अब ट्रेंड कर रही है.
“हक” फिल्म को ओटीटी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्मी सितारे और दर्शक दोनों इसे पसंद कर रहे हैं.नेटफ्लिक्स पर रिलीज के 12 दिनों बाद यह फिल्म नंबर-3 पर ट्रेंड कर रही है। आईएमडीबी पर भी इसे 7/10 की रेटिंग मिली है.
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
“हक” फिल्म 1980 के दशक के शाह बानो मामले पर आधारित है, जिसमें एक महिला ने अपने अधिकारों के लिए कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी. यह मामला धार्मिक और कानूनी दायरे में चला और अंत में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला शाह बानो के हक में सुनाया. यामी गौतम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है.
ये भी पढ़ें:Toxic फिल्म में सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक! 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

