Neha Kakkar: सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर काम और अपने रिश्तों से ब्रेक लेने की बात साझा की थी, लेकिन बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया.इसके बाद उन्होंने फिर से एक नई पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और यह खबर तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो चलिए फटाफट जानते हैं आखिरकार सिंगर ने तलाक के अफवाह पर क्या कहा?

जानें क्या है पूरा मामला?
नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह से तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है. ये अफवाहें तब शुरू हुई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वे जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रही हैं.उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें नहीं पता कि वे वापस आएंगी या नहीं, और पैपराजी व फैंस से अपील की कि उनकी तस्वीरें या वीडियो न लें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी गई, जिससे सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चाएं तेज़ हो गई.

नेहा कक्कड़ ने किया पोस्ट
नेहा ने रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की अपनी पिछली पोस्ट के बाद, कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “दोस्तों, कृपया मेरे प्यारे और मासूम पति और मेरे प्यारे परिवार को इस सब में शामिल न करें. वे मेरे सबसे अच्छे और सच्चे लोग हैं. आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनके सपोर्ट की वजह से हूं.” नेहा ने आगे कहा कि उन्हें कुछ लोगों और सिस्टम से शिकायत जरूर है, लेकिन पति और परिवार को इसमें न घसीटें.

नेहा ने मानी अपनी गलती
नेहा कक्कड़ ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया पर भावुक होकर पोस्ट करना उनकी गलती थी, क्योंकि लोग छोटी सी बात को भी बड़ा बना देते है.उन्होंने कहा कि अब से वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ भी शेयर नहीं करेंगी. आखिर में नेहा ने लिखा, “बेचारी, भावुक नेहा इस दुनिया के लिए बहुत ज्यादा इमोशनल है. सॉरी और थैंक यू. चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाकेदार वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार.”

नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी जोरदार वापसी का इंतजार कर रहे है.नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी 2020 में हुई थी. नेहा ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जैसे “आंख मारे”, “दिलबर”, “हौली हौली”, “मोरनी बनके”.इसके अलावा वह कई म्यूजिक रियलिटी शोज में जज भी रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:Rakesh Roshan को हॉस्पिटल से किया गया डिस्चार्ज! पोस्ट शेयर कर कही ये बात

