Mrunal Thakur:मृणाल ठाकुर और धनुष की शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है.बता दे कि इन अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर ने हाल ही में कहा था कि धनुष को लेकर नया बयान दिया है.
अफवाहों पर बोली मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर का एक लंबा बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धनुष के साथ शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. मृणाल ने कहा, “मैंने हमेशा माना है कि मेरा काम मेरी पहचान बने, न कि गपशप. फिर भी आज मैं खुद को ऐसी कहानियों से जुड़ा हुआ पाती हूं जो मैंने कभी नहीं लिखीं, ऐसी बातचीत जो मैंने कभी नहीं की और ऐसे फैसले जो मैंने कभी नहीं लिए.”

मृणाल ने आगे कहा, “धनुष मेरे लिए भाई समान हैं और हमारा रिश्ता सिर्फ आपसी सम्मान और प्रोफेशनल है.मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहती, मेरा काम ही मेरी पहचान है.”
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में एक बयान में कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि धनुष मेरे लिए हमेशा भाई समान रहे हैं. हमारा रिश्ता सिर्फ आपसी सम्मान और प्रोफेशनल है, इससे ज्यादा कुछ नहीं. मुझे आश्चर्य होता है कि लोग किसी महिला के निजी जीवन के बारे में कहानियां गढ़ने के लिए इतने उत्सुक क्यों रहते हैं, बजाय इसके कि उसके जीवन के सफर को समझें.”

जानें क्या है पूरी सच्चाई?
मृणाल ठाकुर ने अपने बयान में कहा, “मैं चुप नहीं हूं क्योंकि मुझे कुछ छिपाना है, बल्कि इसलिए कि मेरा मानना है कि मेरे निजी जीवन को सार्वजनिक मंजूरी की जरूरत नहीं है. मैंने ऑडिशन, अस्वीकृति, और कड़ी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं. उस सफर को अफवाह तक सीमित करना गलत है.”उन्होंने आगे कहा, “सोशल मीडिया पर कुछ क्लिक, लाइक और शेयर भले ही नुकसान न पहुंचाएं, लेकिन वे ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जो असल लोगों को प्रभावित करती हैं. मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.”

सोशल मीडिया बयान को बताया फेक
मृणाल ठाकुर के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान फेक है.ये स्टेटमेंट उनके किसी ऑफिशियल पेज पर नहीं है, न इंस्टाग्राम पर और न ही एक्स पर.मृणाल ठाकुर की टीम ने भी स्पष्ट किया है कि अभिनेत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.ये पूरी तरह से फेक है.लोगों को ऐसे फेक स्टेटमेंट्स से सावधान रहना चाहिए और किसी भी खबर की पुष्टि करने के लिए आधिकारिक स्रोतों की जांच करनी चाहिए.

शादी की खबरों पर क्या बोली एक्ट्रेस?
मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ शादी की खबरों को कई बार खारिज किया है, उन्हें ये खबरें सिर्फ अफवाह लगती हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने हंसते हुए कहा, “मुझे तो इनवाइट ही नहीं किया गया!” मृणाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर वेडिंग डेट भी आ गई है, लेकिन उन्हें किसी ने इनवाइट नहीं किया, उन्हें भी बुला लेते.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मृणाल ठाकुर जल्द ही “दो दीवाने सहर में” फिल्म में दिखेंगी, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी उनके साथ हैं.ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होगी.इसके अलावा, मृणाल की पाइपलाइन में “डकैत” भी है, जिसमें आदिवी शेष उनके साथ प्रमुख भूमिका में हैं.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

