Saturday, March 21, 2026

Mathura Controversy: “फरसा वाले बाबा” की हुई हत्या! CM योगी बोले-” आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा”

Must read

Mathura Controversy:मथुरा में गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद तनावपूर्ण माहौल है. आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Mathura Controversy(photo credit -google)

Cm yogi ने दिए सख़्त आदेश

मथुरा में गोरक्षक फरसे वाले बाबा की मौत के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल है. आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें कंटेनर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर दिल्ली-आगरा हाईवे को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. उन्होंने कहा है कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

Mathura Controversy(photo credit -google)

फरसा बाबा की हत्या से मचा बवाल

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद शनिवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया. पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

Mathura Controversy(photo credit -google)

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी चीजों को नफरत में बदलने में माहिर है. उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं बची है.अखिलेश यादव ने मथुरा में फरसा बाबा की हत्या और काशी में छात्र की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को सीखना है कि चीजों को नफरत में कैसे बदला जाता है, तो वे बीजेपी से सीख सकते हैं.

Mathura Controversy(photo credit -google)

डीआईजी शैलेश पांडे ने मथुरा के हालात की दी जानकारी

डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया कि मथुरा में हुई घटना एक दुर्घटना है, जिसमें फरसा बाबा की मौत हो गई.उन्होंने कहा कि बाबा और उनके साथियों ने मवेशियों की तस्करी के शक में एक ट्रक को रोक लिया था, लेकिन पीछे से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने रुके हुए ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे फरसा बाबा घायल हो गए और उनकी मौत हो गई.डीआईजी ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है.एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने भी कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. वीएचपी नेता बच्चू सिंह ने कहा कि फरसा बाबा की मौत के बाद कुछ लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की थी, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें समझाकर स्थिति नियंत्रण में कर ली है. उन्होंने कहा कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है.

ये भी पढ़ें:योगी आदित्यनाथ ने दिया एक और तौहफा

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article