Tuesday, March 17, 2026

LPG के लंबी लाइन से मिलेगा छुटकारा! घर बैठे बुक करें सिलेंडर इन आसान स्टेप्स में

Must read

LPG:भारत में LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए कंपनियों ने WhatsApp और ऐप की सुविधा दी है, साथ ही कॉल के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है. चूंकि WhatsApp भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मेसेजिंग ऐप है, इसलिए आप इस ऐप के जरिए भी आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते है.

घर बैठे प्राप्त करें LPG सिलेंडर

अब आपको LPG सिलेंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है. Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियां कॉल, SMS, WhatsApp और मोबाइल ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने की सुविधा देती हैं, जिससे आप घर बैठे आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

LPG(Photo credit -google)

हाल ही में देश के कई हिस्सों में LPG बुकिंग सिस्टम पर लोड बढ़ने की खबरें आई हैं, जिससे ऐप और कॉल सर्विस में दिक्कतें देखी गई हैं.अगर कॉल से बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आप WhatsApp, SMS या मोबाइल ऐप जैसे दूसरे तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. कॉल करके बुकिंग करने के लिए:

  • अपने गैस एजेंसी का नंबर डायल करें
  • अपने रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करें
  • बुकिंग के लिए विकल्प चुनें
  • अपना बुकिंग नंबर और अन्य जानकारी दें.

LPG सिलेंडर के लिए डायल करें ये नंबर

HP gas के लिए

  • अपने रजिस्टर्ड नंबर से 88888 23456 पर कॉल करें.
  • या 94936 02222 पर मिस्ड कॉल दें.

Bharat Gas के लिए:

  • 77150 12345 या 77180 12345 पर कॉल करें.

Indane Gas के लिए:

  • 7718955555 पर कॉल या SMS करें.
LPG(Photo credit -google)

WhatsApp पर बुकिंग करने के लिए

  • HP Gas: 94936 02222 पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजें.
  • Bharat Gas: 77180 12345 पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजें.
  • Indane Gas: 7718955555 पर Hi या REFILL लिखकर मैसेज भेजें .
  • स्क्रीन पर आने वाले स्टेप्स को फॉलो करके सिलेंडर बुक करें.

मोबाइल ऐप से बुकिंग के लिए

  • Indane: Indian Oil ONE ऐप
  • HP Gas: HP Gas ऐप
  • Bharat Gas: Hello BPCL ऐप
    इन ऐप्स में लॉगिन करके सिलेंडर बुक करें, पेमेंट करें और डिलीवरी स्टेटस देखें. गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करें.
LPG(Photo credit -google)

LPG बुकिंग नियम में बदलाव

  • अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा (पहले 21 दिन था).
  • सरकार का कहना है कि यह फैसला सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई बराबर पहुंचाने के लिए है.
  • ग्रामीण इलाकों में यह गैप और ज्यादा हो सकता है, कुछ जगहों पर इसे 45 दिन तक बढ़ाया गया है.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article