Kunal Khemu:दीपिका पादुकोण की आठ घंटे काम करने की मांग ने इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है. इस मुद्दे पर इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है, जहां कुछ सेलेब्स दीपिका का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ ने अपनी अलग राय रखी है.अब एक्टर और निर्देशक कुणाल खेमू ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि दूसरे के पैसों पर अपनी शर्तें रखना आसान है, लेकिन यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि हर किसी की अपनी सीमाएं और परिस्थितियां होती है.

कुणाल खेमू ने दिया रिएक्शन
कुणाल खेमू ने अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि हमें ऐसा काम चुनना चाहिए जो हमारी निजी जिंदगी को भी इजाजत दें.उन्होंने कहा कि बड़े होने पर हम यह तय करते हैं कि हम जीवन में क्या बनना चाहते हैं, और एक बार जब हम किसी काम के लिए हामी भर देते हैं, तो हमें यह समझना होगा कि इसके साथ कुछ अपेक्षाएं जुड़ी होती है.कुणाल खेमू ने कहा कि काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना बहुत जरूरी है, और हमें ऐसा काम चुनना चाहिए जो हमें अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका दें.उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्तिगत पसंद है और हर किसी को अपने लिए यह तय करना होता है.

अभिनेता ने बताई समस्या की वज़ह
कुणाल खेमू ने कहा कि कभी-कभी लोग सीमित घंटों के लिए काम करना चाहते हैं और बाकी समय अपने परिवार या अन्य गतिविधियों में बिताना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें ऐसा काम चुनना होगा जो इसकी इजाजत दें .उन्होंने कहा कि समस्या तब पैदा होती है जब लोग किसी पेशे के लाभ तो चाहते हैं, लेकिन उसकी आवश्यकताओं को पूरा करने में हिचकिचाते है.कुणाल ने कहा कि आप बीच में यह नहीं कह सकते कि आपको अधिक वेतन चाहिए और कम काम करना है क्योंकि अब आपका मन कुछ और करने का कर रहा है.यदि आप एक बड़े सुपरस्टार बनना चाहते हैं और साल में कई फिल्मों में काम करना चाहते हैं, तो आपको इसके साथ आने वाली मेहनत को स्वीकार करना होगा. उन्होंने कहा कि यह एक दो-तरफा सड़क है, जहां आपको अपने लक्ष्यों और अपेक्षाओं को संतुलित करना होगा.

कुणाल खेमू ने कहा कि घूमना फिरना और काम एकसाथ नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि जेन जेड की बात करते हैं, तो वे मिलेनियल्स जितना काम नहीं करना चाहते, लेकिन यह भी अपेक्षाओं से जुड़ा है. लोग जीवनशैली, आराम करने का समय, घूमने-फिरने के लिए ट्रिप चाहते हैं, लेकिन फिर वे शिकायत भी करते हैं अगर कोई 12 घंटे काम करके ज्यादा कमाता है.कुणाल ने कहा कि अगर कोई छुट्टियां नहीं मना रहा है, तो उसकी भी आलोचना होती है. आप यात्रा करना चाहते हैं लेकिन आप ज्यादा वेतन भी चाहते है. ये दोनों बातें हमेशा एक साथ नहीं चलती. उन्होंने कहा कि यह एक दो-तरफा सड़क है, जहां आपको अपने लक्ष्यों और अपेक्षाओं को संतुलित करना होगा.

अभिनेता ने कहा जिम्मेदारी लें अगर मनचाहे घंटे काम करना है
कुणाल खेमू ने कहा कि अगर आप मनचाहे घंटे काम करना चाहते हैं, तो जिम्मेदारी भी लें. उन्होंने कहा कि जो अभिनेता अपने काम के घंटों पर अधिक नियंत्रण रखना चाहते हैं, वे अतिरिक्त जिम्मेदारियां ले सकते हैं, जैसे कि अपनी खुद की फिल्में बनाना.कुणाल ने कहा कि आप चाहें तो आठ घंटे या चार घंटे भी काम कर सकते हैं, लेकिन फिर निर्माता बनें, अपना पैसा लगाएं और खुद निर्णय लें.अगर आप मालिक हैं और दिन में दो घंटे काम करने का फैसला करते हैं, तो आपको पता चलेगा कि फिल्म समय पर पूरी नहीं होगी और प्रोजेक्ट पर बहुत अधिक खर्च आएगा.उन्होंने कहा कि किसी और के पैसे से ये फैसले लेना बहुत आसान है, लेकिन जब आप खुद जिम्मेदार होते हैं, तो आपको समझ आता है कि क्या सही है और क्या गलत.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

