Karan Kundra: करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता हैं और उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय शो में काम किया है. हाल ही में वह “लॉफ्टर शेफ” के तीसरे सीजन में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी है.करण और तेजस्वी की शादी की खबरें भी इस साल सुर्खियों में है.हाल ही में, करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बिग बॉस 15 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे.उन्होंने बताया कि उन्हें इस शो के लिए 4.5 करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया था, जो बिग बॉस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फीस है.

बिग बॉस के सबसे मंहगे सदस्य रहे करण कुंद्रा
करण कुंद्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 15 के अपने अनुभव के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी फीस के बारे में खुलासा किया और दावा किया कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगकर इतिहास रच दिया है.करण ने बताया कि उन्होंने बिग बॉस 15 के लिए 4.5 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी, जो उस समय किसी भी प्रतियोगी द्वारा मांगी गई सबसे बड़ी रकम थी.उन्होंने कहा कि वह अपनी फीस को लेकर बहुत कन्फिडेंट थे और उन्हें पता था कि वह इस शो के लिए सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे.करण की इस उपलब्धि ने उन्हें बिग बॉस के इतिहास में सबसे महंगे कंटेस्टेंट बना दिया है.उनकी इस सफलता के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है.
पे चेक कहीं ये बात
करण कुंद्रा ने अपने सबसे बड़े चेक के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बिग बॉस का ही था.उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी फीस के लिए एक बड़ी रकम मांगी थी और आखिरकार उन्हें वह मिल गई.करण ने कहा, “मेरा सबसे बड़ा पे चेक बिग बॉस का ही था. हमने इतिहास रच दिया था. सही समय पर सही जगह पर होना बहुत जरूरी है.4-5 साल से लोग मुझे इस शो के लिए पूछ रहे थे, लेकिन मैंने गुस्से में कहा कि मुझे नहीं करना है.लेकिन उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की और आखिरकार मैंने हामी भर दी. मैंने अपनी फीस के लिए एक बड़ी रकम मांगी थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया.”
करण कुंद्रा ने बताया कि बिग बॉस के निर्माताओं ने उन्हें बाद में बताया कि उन्होंने जो फीस मांगी थी, वह इतिहास में किसी भी प्रतियोगी द्वारा मांगी गई सबसे बड़ी रकम थी.करण ने कहा, “बिग बॉस वालों ने मुझे बताया कि मैंने जो फीस मांगी थी, वह इतिहास में किसी भी प्रतियोगी ने नहीं मांगी थी.मैं उस समय कैमरे के पीछे भी था और सह-निर्माता के रूप में भी काम किया था, इसलिए मुझे पता था कि कितना मांगना है.”
शो में शुरू हुई थी लव स्टोरी
बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी शुरू हुई थी.इस शो में करण और तेजस्वी के अलावा शमिता शेट्टी, जय भानुशाली, प्रतीक सहजपाल जैसे कई टीवी कलाकार और रियलिटी शो स्टार शामिल थे.शो के दौरान ही करण और तेजस्वी को एक-दूसरे से प्यार हो गया था.तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीती थी, और तब से करण और तेजस्वी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वे साथ में रहते हैं और उनकी जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है. अब ऐसी खबरें हैं कि यह कपल इस साल शादी करने की प्लानिंग कर रहा है.
ये भी पढ़ें:3 idiots 2: 15 साल बाद बनने जा रहा है 3 इडियट्स का सीक्वल ! जानें कब देगी सिनेमाघर में दस्तक

