Thursday, February 19, 2026

Jaya Bacchhan: पैपराजी पर भड़की जया बच्चन! मुंह फेरा फिर ऊंगली दिखाई वीडियो हुआ वायरल

Must read

Jaya Bacchhan:जया बच्चन और पैपराजी के बीच का रिश्ता हमेशा से ही अजीब सा रहा है. जया अक्सर पैपराजी को फटकार लगाती हैं, लेकिन पैप्स फिर भी उनकी एक झलक पाने के लिए उनके पास पहुंच ही जाते हैं.बीती रात मुंबई में हुए एक इवेंट में जया बच्चन और पैपराजी के बीच फिर से तनातनी देखने को मिली. जया बच्चन कभी पैपराजी को देखकर मुंह घुमाती दिखीं, तो कभी पैप्स को उंगली दिखाती नजर आई.इस दौरान करण जौहर ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की और पैप्स को याद दिलाया कि उनकी वजह से ही जया बच्चन की फोटो मिल पाती है.

Jaya Bacchhan(photo credit -google)

जया बच्चन ने कैमरा देख घुमाया मुंह

जया बच्चन का पैपराजी के साथ एक और विवादित मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.एक वीडियो में जया बच्चन करण जौहर और अपनी दोस्तों के साथ खड़ी हैं, और जैसे ही वो पैपराजी के कैमरों को देखती हैं, वो तुरंत ही मुंह दूसरी तरफ घुमा लेती है.इस वीडियो में जया बच्चन की प्रतिक्रिया देखकर लगता है कि वो पैपराजी के कैमरों से बचने की कोशिश कर रही थी.उनका ये रिएक्शन देखकर फैंस के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है.

Jaya Bacchhan(photo credit -google)

करण जौहर ने जया बच्चन से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया.पैपराजी ने उनसे साथ में पोज देने को कहा, लेकिन दोनों बातें करते रहे. करण ने जया बच्चन से मजाक करते हुए कहा, “जेन-जेड से लेकर पैपराजी तक, हर कोई आपका दीवाना है.” इस पर जया मुस्कुरा दी.बातचीत के बाद करण ने उन्हें गले लगाया और जया ने उनके गालों को सहलाया.इसी दौरान जब पैपराजी इस मूमेंट को कवर करने लगे, तो जया बच्चन ने उन्हें उंगली दिखा दी. लगता है जया बच्चन को पैपराजी का ध्यान अभी भी नहीं भाया.

Jaya Bacchhan(photo credit -google)

जया बच्चन ने किया इशारा

करण जौहर ने जाते हुए पैपराजी की ओर देखकर कहा, “मेरी वजह से मिली फोटो.” बाद में उन्होंने मुड़कर जया बच्चन से भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा, “मैंने अभी-अभी उनसे कहा, मेरी वजह से फोटो मिली.”
यह सुनकर जया बच्चन ने अजीब सा मुंह बनाया और करण समेत सभी लोग हंस पड़े. जया बच्चन ने पैपराजी को दूर रहने का इशारा किया.एक वीडियो में जया बच्चन अपनी दोस्तों से बात कर रही थी, तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए कहा जया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन जब कैमरामैन उनकी तस्वीरें लेने के लिए पास आने लगे, तो उन्होंने उन्हें दूर हटने का इशारा किया और बार-बार “बस करो” कहती नज़र आई.जया बच्चन की इस प्रतिक्रिया से लगता है कि वो अपनी निजता का सम्मान करना चाहती थीं और पैपराजी को अपनी सीमा में रहने के लिए कह रही थी.

ये भी पढ़ें:Viral: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम अनुज सचदेवा पर हुआ जानलेवा हमला! एक्टर ने शेयर की वीडियो

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article