Sunday, March 22, 2026

Jacqueline Fernandes को मिस्ट्री मैन के साथ फैन ने किया रिकार्ड! अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन

Must read

Jacqueline Fernandes:हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ है, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ रेस्टोरेंट में बैठी दिख रही है. इस वीडियो को एक फैन ने दूर से रिकॉर्ड किया था और जैकलीन ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है.

Jacqueline Fernandes (photo credit -google)

मिस्ट्री मैन के साथ दिखी अभिनेत्री

जैकलीन फर्नांडिस की पर्सनल लाइफ फिर से सुर्खियों में है.हाल ही में एक्ट्रेस को एक अनजान शख्स के साथ रेस्टोरेंट में देखा गया, जिसने फैंस की दिलचस्पी बढ़ा दी है.दरअसल, जैकलीन एक रेस्टोरेंट में बैठकर उस शख्स से बात कर रही थी, तभी एक फैन ने दूर से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.इस वीडियो में जैकलीन और उस शख्स को क्लियर तरीके से देखा जा सकता है.फैन ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिस पर जैकलीन ने कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया है.जैकलीन का ये रिएक्शन देख फैंस खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Jacqueline Fernandes (photo credit -google)

एक्ट्रेस ने क्या दिया रिएक्शन

सीए ऋषभ सेठिया द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था और कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री ने इस पर रिएक्शन दिया है.जैकलीन ने सीए ऋषभ सेठिया की शेयर की गई वीडियो पर कमेंट किया, “हां, ये मैं हूं” और हंसने का रिएक्शन दिया.इसके बाद, ऋषभ ने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “सच तो यही है, कुछ भी छुपाया नहीं गया है.अफवाहें चलती रहेंगी, लेकिन मिस्ट्री मैन हमेशा मिस्ट्री ही रहेगा.”इस तरह वीडियो में जैकलीन के साथ बैठे शख्स की पहचान अभी भी एक रहस्य बनी हुई है.

Jacqueline Fernandes (photo credit -google)

फैंस ने एक्ट्रैस की तारिफ

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के वायरल वीडियो पर उनके रिएक्शन ने फैंस को खुश कर दिया.जब जैकलीन ने अपने ही वीडियो पर रिएक्ट किया, तो यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “देखो, जैकलीन ने तुम्हारे अकाउंट को पहचाना.” कई यूजर्स ने फैन की भी तारीफ की, क्योंकि उसने जैकलीन को डिस्टर्ब नहीं किया था. फैंस जैकलीन के इस अंदाज से काफी खुश हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं.

Jacqueline was recorded by a fan with a mystery man

जैकलीन के वायरल वीडियो पर उनके रिएक्शन ने फैंस को खुश कर दिया.जब जैकलीन ने अपने ही वीडियो पर रिएक्ट किया, तो यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “देखो, जैकलीन ने तुम्हारे अकाउंट को पहचाना.” कई यूजर्स ने फैन की भी तारीफ की, क्योंकि उसने जैकलीन को डिस्टर्ब नहीं किया था.

see video –https://www.instagram.com/reel/DSj1_5TkpAF/?utm_source=ig_web_copy_link

जैकलीन की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह इस साल “फतेह” और “हाउसफुल 5” में नज़र आई.अगले साल वह “वेलकम टू द जंगल” नाम की कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें अक्षय कुमार और अन्य बड़े स्टार होंगे.

ये भी पढ़ें:Shilpa Shetty: अभिनेत्री के घर पड़ी इनकल टैक्स की रेड? अभिनेत्री के वकील ने दी सफाई

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article