IITian Baba:आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है. उनकी शादी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अबंजर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन हुई थी. शादी के बाद अभय सिंह और प्रतीका पहली बार अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे, जहां उनकी मां ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया. अभय सिंह के परिवार ने भी इस मौके पर कई रस्में निभाई.
अभय सिंह ने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने सांसारिक मोह माया छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ी है.वह हिमाचल प्रदेश में सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे है. प्रतीका भी इंजीनियर हैं और कर्नाटक की रहने वाली है. उन्होंने अभय सिंह से एक साल पहले मुलाकात की थी और दोनों ने साथ में सनातन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
शादी के बंधन में बंधे IITian Baba
आईआईटियन बाबा अभय सिंह और उनकी पत्नी प्रतीका ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी. अभय सिंह ने 2023 में घर छोड़ दिया था और अब वे पहली बार अपने पैतृक गांव झज्जर पहुंचे.वे अपनी पत्नी प्रतीका के साथ तहसील में अपने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने पहुंचे थे. इसके बाद वे अपने पिता कर्ण सिंह के चैंबर में भी गए, जहां वे पहले मामलों की ड्रॉफ्टिंग किया करते थे.
अभय सिंह और प्रतीका के घर पहुंचने पर उनकी मां शीला देवी ने तिलक लगाकर आरती उतारी और बहू का गृह प्रवेश कराया. इसके बाद वे पैतृक गांव सासरौली गए, जहां पारंपरिक पूजा की गई. अभय सिंह की भाभियों ने भी संटा-संटी की रस्म निभाई. अभय सिंह के परिवार वाले उनके शादी के बाद बहुत खुश है.

अभय सिंह ने बताया कि प्रतीका कर्नाटक के मंगलुरु की मूल निवासी हैं और पेशे से इंजीनियर है. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अब हिमाचल प्रदेश में सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे है.
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
प्रतीका ने बताया कि महाकुंभ के दौरान अभय सिंह की सुर्खियों में आने के बाद वे उनसे संपर्क में आई थी. सालभर पहले हुई उनकी मुलाकात दोस्ती से होते-होते प्यार और शादी के बंधन में तब्दील हो गई. प्रतीका ने बताया कि अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है, जो उन्हें बहुत पसंद आया.अब वे दोनों मिलकर सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे है.
जुलाई 2025 में दोनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिसके बाद ढेरों सवाल उठे थे। दोनों ने इन सवालों का जवाब भी दिया था.प्रतीका ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं और अपने जीवन को सनातन संस्कृति के लिए समर्पित करना चाहते हैं.

अभय सिंह से जुड़ी दिलचस्प बातें
अभय सिंह ने दिल्ली में कोचिंग के बाद 2008 में आईआईटी मुंबई में दाखिला लिया था. उन्होंने एयरो स्पेस में बीटेक किया और फिर एमटेक भी पूरा किया. इसके बाद, वे कनाडा चले गए और हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी में कई साल काम किया. 2021 में कनाडा में लॉकडाउन हटने के बाद, अभय भारत लौट आए और फोटोग्राफी करने लगे. उन्होंने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया, जिसमें वे अपनी रुचियों को आगे बढ़ाने लगे.

साल 2023 में अभय सिंह ने अपने परिवार से दूरी बना ली और एक अलग रास्ता चुन लिया.साल 2025 में महाकुंभ के दौरान वे आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर हो गए, लेकिन अपने बयानों के कारण वे काफी विवादों में भी घिर गए. उन्हें गुरु और सनातन विरोधी अभद्र टिप्पणियों के कारण जूना अखाड़े ने 19 जनवरी 2025 को निष्कासित कर दिया था. इसके अलावा, जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार भी किया था. हालांकि, बाद में वे छूट गए और धर्मशाला चले गए, जहां वे अब एक यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे हैं.
ये भी पढ़ें:Health Tips: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है कच्ची हल्दी! जानें कैसे करे सेवन

