Holika Dahan 2025: मार्च का महीना होली के लिए ही जाना जाता है और यह त्योहार दो दिन का होता है जिसमें पहला Holika Dahan होता है और दूसरा रंगों का त्योहार होली. इस बार भी हर बार के तरह तिथि को लेकर अगर आपको कन्फ्यूज है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके साथ Holika Dahan 2025 के शुभ मुहूर्त,भद्रा काल का महत्व और पूजा विधि भी बताने जा रहे है. बता दें कि होलिका दहन के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है और सही तरह से पूजा करके आप पुण्य की प्राप्ति कर सकते है.

Holika Dahan 2025 का समय और तिथि
तिथि: 13 मार्च 2025
समय: रात्रि 11:26 बजे से रात्रि 12:18 बजे तक

भद्रा काल का महत्व
Holika Dahan 2025 के समय भद्रा काल से बचना जरूरी है, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है. भद्रा काल 13 मार्च 2025 को शाम 06:57 बजे से रात 08:14 बजे (भद्रा पंचा) और रात 08:14 बजे से रात 10:22 बजे (भद्रा मुख) तक होगा.

पूजा विधि
Holika Dahan 2025 के लिए एक उपयुक्त स्थान चुनें और वहां पर होलिका की प्रतिमा स्थापित करें.
अब होलिका की प्रतिमा को फूलों और पत्तियों से सजाएं.
होलिका दहन के लिए लकड़ियों और अन्य सामग्री को इकट्ठा करें.
होलिका दहन के समय, एक दीया जलाएं और होलिका की प्रतिमा की परिक्रमा करें.
होलिका दहन के दौरान, “होलिका दहनम्” मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है.
होलिका दहन के बाद, अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाएं.
ये भी पढ़ें :Up CM :योगी सरकार का बड़ा फैसला! हर ग्राम पंचायत में बनाई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी