Thursday, February 5, 2026

Health Tips: पीरियड्स के दर्द से पाना हैं निजात? तो भूलकर ना खाएं ये खाद्य पदार्थ

Must read

Health Tips:पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स में बदलाव होते हैं जिसके कारण अक्सर लड़कियों को मीठा या चटपटा खाने की तलब होती है. इस दौरान वे अक्सर अनहेल्दी चीजें खाती हैं, जिससे दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो पेट की समस्याएं और मूड स्विंग बढ़ सकते हैं. तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों से बचना चाहिए?

Health Tips (photo credit -google)

पीरियड्स के दौरान इन‌ चीजों से करें बचाव

पीरियड्स के दौरान कुछ चीजों से बचना बहुत जरूरी है, नहीं तो दर्द, ऐंठन, ब्लोटिंग और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. तो आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए-

नमक वाला खाना

ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है, जिससे ब्लोटिंग, हाथ-पांव में सूजन और बदन भारी लगने लगता है. इससे पीरियड्स का दर्द और सूजन भी बढ़ सकती है.

मीठा और चीनी वाला खाना

पीरियड्स के दौरान मीठा खाने की तलब होती है, लेकिन ज्यादा चीनी वाला खाना ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा-घटा सकता है, जिससे मूड स्विंग और थकान बढ़ती है.

Health Tips (photo credit -google)

अल्कोहल और स्मोकिंग

पीरियड्स के समय अल्कोहल और सिगरेट पीने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और ब्लड शुगर अस्थिर होता है, जिससे दर्द और थकान ज्यादा महसूस होती है.

कैफीन वाली चीजें

कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजें कैफीन से भरपूर होती हैं, जो शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ा सकती हैं और पेट दर्द, नींद में कमी और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकती हैं.

Health Tips (photo credit -google)

मसालेदार खाना

ज्यादा मसालेदार खाना पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकता है, जिससे पीरियड्स के दौरान पेट में परेशानी या भारीपन महसूस हो सकता है.

ऑलीय और फास्ट फूड

बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें पेट में गैस, भारीपन और अपच बढ़ाती हैं और ट्रांस फैट्स पीरियड्स के दर्द को बढ़ा सकते हैं.

रेड मीट

रेड मीट में प्रोस्टाग्लैंडिन की ज्यादा मात्रा होने की वजह से पेट में ऐंठन और दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए पीरियड्स के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Mint Leaves Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है पुदीना, पढ़ें इसके जबरदस्त फायदे

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article