Thursday, February 5, 2026

Health Tips: सर्दियों में कमजोर हो रही है इम्यूनिटी? तो जरूर ट्राई करें ये घरेलू उपाय

Must read

Health Tips:सर्दियों की ठंड ने दस्तक दे दी है, और इस मौसम के साथ लोगों की दिन‑चर्या में भी कई बदलाव आ रहे है. ठंड के कारण रहने‑सहने में परिवर्तन के साथ‑साथ खाने‑पीने की आदतों में भी नई विविधताएँ आती हैं. सर्दी में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार होती है, पर कम धूप, सूखी हवा और शारीरिक गतिविधि की कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देती है. ऐसे में इस समय में सर्दी‑जुकाम, खांसी, फ्लू, गले की खराश, बुखार, संक्रमण और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएँ बढ़ जाती हैं. तो चलिए फिर आज हम इस आर्टिकल में आपके साथ शेयर करते हैं इम्यूनिटी को मजबूत करने के तरीके के बारे में –

Health Tips (photo credit -google)

सर्दियों में कमजोर इम्यूनिटी से बचने के लिए ट्राई करें ये नुस्खे

सर्दियों में आपको अपने भोजन में गाजर, शकरकंद और रतालू जैसी जड़ वाली सब्जियों को शामिल करना चाहिए.इनमें एंटीऑक्सिडेंट और कैरोटेनॉइड प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते है. इसके साथ ही, पालक, अमरंथ, बथुआ आदि हरी पत्तेदार सब्जियों को भी अपने आहार में शामिल करें; यह मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं और शरीर की कोशिकीय क्रियाओं को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

Health Tips (photo credit -google)

ठंड के दिनों में गुड़‑गोंद के लड्डू खाना फायदेमंद रहता है. यह आपको भरपूर शक्ति देते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखते है. प्रतिरक्षा को बढ़ाने और सूजन को कम करने के लिए सोने से पहले इसे गरम दूध के साथ ले.

Health Tips (photo credit -google)

सुबह उठते ही तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से कफ, वात और पित्त के असंतुलन को सुधारा जा सकता है. अपनी त्वचा को नरम और नम रखने के लिए पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड रहे.

ठंड के दिनों में तुलसी, इलायची, लौंग और दालचीनी जैसी मसालों व औषधीय जड़ी‑बूटियों का भरपूर उपयोग करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं.

ये भी पढ़ें:Health Tips: सर्दी -जुकाम और खांसी से हैं परेशान? तो जरूर आजमाएं ये देसी नुस्खा

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article