Thursday, February 5, 2026

Health Tips: सर्दियों का सुपरफूड है हरा मटर! रोज़ाना सेवन करने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

Must read

Health Tips: सर्दियों में मटर का सेवन करना लगभग हर किसी को पसंद होता है.यह छोटी सी दिखने वाली सब्जी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते है. मटर को आप किसी भी डिश में डालकर खा सकते हैं, खासकर शाकाहारियों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है. कई शोधों में यह पाया गया है कि हरी मटर पुरानी बीमारियों से बचाव में मददगार साबित होती है. तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में मटर खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं-

Health Tips (photo credit -google)

सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है हरा मटर

  • प्रोटीन का स्रोत है हरा मटर

मटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. लगभग आधा कप मटर में 4 ग्राम प्रोटीन होता है, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है.प्रोटीन न केवल मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है, बल्कि वजन घटाने में भी मदद करता है.

  • बीमारियों से लड़ने में सहायक

मटर में प्रोटीन के अलावा आयरन, फास्फोरस, फोलेट, और विटामिन A, K, और C जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है. आयरन रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जबकि फास्फोरस हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है.

Health Tips (photo credit -google)
  • प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

इसके अलावा, मटर में फोलेट भी पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है.यह गर्भ में बच्चे के विकास में मदद करता है और माता की सेहत को भी बनाए रखता है.

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

मटर डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है.मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह रक्त शर्करा को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है.

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक

मटर में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स डायबिटीज के होने की संभावना को भी कम करते हैं. यह शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, जिससे रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है. इसके अलावा, मटर में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है.

Health Tips (photo credit -google)
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में मटर को जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई फायदे प्रदान करता है.मटर को सलाद, सब्जी, या सूप में डालकर खाया जा सकता है, जिससे इसका सेवन करना आसान हो जाता है.

  • दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

मटर दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है, और मटर इसमें मददगार साबित होता है. मटर में मौजूद पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.

ये भी पढ़ें:Mint Leaves Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है पुदीना, पढ़ें इसके जबरदस्त फायदे

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article