Hardik Pandya:हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर रोमांटिक अंदाज में बधाई दी है.उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वे दोनों साथ में है.दोनों ने पिछले साल अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.हार्दिक इन दिनों टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं और भारत ने लगातार चार ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है.
गर्लफ्रेंड माहिका को हार्दिक पांड्या ने किया विश
हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है.इस वीडियो में वे दोनों बीच पर मस्ती करते नजर आ रहे है.हार्दिक ने कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्रिंसेस. 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए धन्यवाद. तुम सबसे अद्भुत इंसान हो जिसे मैं जानता हूं। आई लव यू!.”

रिलेशनशिप किया था पब्लिक
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का रिलेशनशिप अब सार्वजनिक हो गया है.उनकी नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थी, जिसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आई. हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की.यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से पीसफुल डायवोर्स के बाद आया था.

हार्दिक पांड्या ने पिछले साल अक्तूबर 2025 में अपने और माहिका शर्मा के रिश्ते को कन्फर्म किया था. उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर माहिका के साथ कई फोटो पोस्ट की थी.वे एक साथ छुट्टियों पर भी गए थे, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और भी पुख्ता हो गई.
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो अपने इंस्टाग्राम पर फैशन और फिटनेस कंटेंट बनाती है.उनकी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से हुई है, और उन्होंने इकॉनोमिक्स और फाइनेंस में पढ़ाई की है.पढ़ाई के बाद उन्होंने कई जगह इंटर्नशिप भी की है.
माहिका शर्मा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया.उन्होंने एक फ्रीलांसर के रूप में शुरुआत की और जल्द ही रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में नजर आई.इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की “इनटू द डस्क” और ओमंग कुमार की “पीएम नरेंद्र मोदी” (2019) शामिल हैं. इस फिल्म में उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ काम किया था. माहिका कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है.
माहिका शर्मा ने फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है.उन्होंने अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है.उनके काम को सराहा गया और उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार मिला.इसके अलावा, वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी चुनी गई है.

माहिका शर्मा की उम्र 24 साल है, जैसा कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है.उन्होंने 2023 में अपना 22वां जन्मदिन मनाया था.माहिका एक सर्टिफाइड लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट हैं और एक ट्रेंड योगा टीचर भी हैं, जो उनकी फिटनेस और वेलनेस के प्रति समर्पण को दर्शाता है. वहीं हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में धूम मचा रहे हैं. भारत ने लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना ली है. हार्दिक ने चार मैचों में एक अर्धशतक के साथ 87 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी लिए हैं.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

