Hardik Pandya:हार्दिक पांड्या के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. एक वकील ने कहा है कि पांड्या ने जश्न के दौरान तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार किया, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है. तो चलिए आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं आखिरकार क्या है पूरा मामला?
जाने क्या है पूरा मामला?
हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है.शिकायत के अनुसार, हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान किया था.वाजिद खान ने पुलिस को लिखित आवेदन सौंपकर हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.
हालांकि, शिकायत कहां दर्ज कराई गई है, इसको लेकर थोड़ी असहमति है. जानकारी के मुताबिक, शिकायत बंगलूरू के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, जबकि न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि शिकायत पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज कराई गई है.इन वीडियो में पांड्या को कंधे पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर दौड़ते और डांस करते हुए देखा जा सकता है.वकील वाजिद खान का आरोप है कि पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे हुए भी तिरंगे को कंधे पर लिपटा रखा था, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है.
वकील का कहना है कि पांड्या का यह व्यवहार तिरंगे का अपमान है और इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए.शिकायत में कहा गया है कि पांड्या के इस कृत्य से देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
वकील ने कही ये बात
वकील वाजिद खान बिडकर ने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखे, और इसके लिए कानून भी मौजूद है.उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई है.वाजिद खान ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस करते हुए तिरंगे का अपमान किया, जो 1971 के राष्ट्रीय ध्वज कानून की धारा दो का उल्लंघन है.
वाजिद खान ने कहा, “हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे और उस समय भी राष्ट्रीय ध्वज उनके शरीर पर था. मुझे लगता है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और इसके लिए उन्हें जवाबदेह होना चाहिए.”
वकील वाजिद खान ने बताया कि शुरुआत में पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए वहां शिकायत करनी चाहिए.लेकिन वाजिद खान ने तर्क दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और इसकी गरिमा से जुड़ा मामला कहीं भी उठाया जा सकता है.उन्होंने कहा, “मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने पहले कहा कि घटना यहां नहीं हुई है, लेकिन मैंने उन्हें समझाया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए यहां भी शिकायत की जा सकती है.”वाजिद खान ने आगे कहा, “पुलिस ने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी दी है.अब देखते हैं आगे क्या होता है.”
वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीत को अपने व्यक्तिगत संकल्प की पूर्ति बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत उनके 2024 के वादे का परिणाम है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह जिस भी टूर्नामेंट में खेलेंगे, जीतने के लिए खेलेंगे और ट्रॉफी उठाएंगे. पांड्या ने कहा, “यह जीत मेरे व्यक्तिगत वादे का प्रमाण है और यह तो बस शुरुआत है। हमारी टीम आगे भी ट्रॉफियां जीतना चाहती है .”
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

