Thursday, April 2, 2026

Dhurandhar 2 ने ली 900 करोड़ क्लब में एंट्री! क्या तोड़ेगी पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Must read

Dhurandhar 2:आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसने “जवान” और “पुष्पा 2” जैसे हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं?

900 करोड़ के क्लब में शामिल हुई धुरंधर 2

धुरंधर 2 ने 900 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 14वें दिन 13.61 करोड़ की कमाई की, जबकि 13वें दिन 27.75 करोड़ कमाए थे.अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 913.53 करोड़ हो गया है.वीकेंड से पहले ही यह फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

तोड़ सकती है पुष्पा 2 का वर्ल्ड रिकॉर्ड?

धुरंधर 2 की कमाई की रफ्तार देखकर लगता है कि यह जल्द ही पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लेगी.पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ कमाए थे, जबकि धुरंधर 2 ने 1,434.14 करोड़ की कमाई कर ली है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 830.10 करोड़ कमाए थे.धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन अब 913.53 करोड़ हो गया है और यह 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने के करीब है.

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

धुरंधर 2 ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पार कर लिया है. शाहरुख खान की “जवान” (643.87 करोड़), “पठान” (543.05 करोड़), “स्त्री 2” (627.02 करोड़), “छावा” (600 करोड़), और “एनिमल” (556.36 करोड़) जैसी फिल्में धुरंधर 2 की कमाई के आगे नहीं टिक पाई. धुरंधर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 913.53 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और 1000 करोड़ के करीब है. इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1,434.14 करोड़ हो गई है और यह पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1,742.10 करोड़) को पार करने की तैयारी में है.

“प्रोजेक्ट हेल मेरी” कर सकती हैं धुरंधर 2 का मुकाबला

हॉलीवुड फिल्म “प्रोजेक्ट हेल मेरी” ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन “धुरंधर 2” के मुकाबले इसका कलेक्शन ठीक-ठाक है.फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 1.82 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि छठे दिन इसका कलेक्शन 2.95 करोड़ रुपये था. अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 21.52 करोड़ रुपये हो चुका है.

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

दूसरी ओर, “धुरंधर 2” ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये कमाए हैं और इसका कुल कलेक्शन 856.92 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article