Saturday, March 21, 2026

Dhurandhar 2 बना बॉक्स ऑफिस का किंग,300 का आंकड़ा पार करते हुए बनाया रिकॉर्ड

Must read

Dhurandhar 2:धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की “KGF: Chapter 2” को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने पहले दिन ही 240 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के है. डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

Dhurandhar 2(Photo credit-google)

धुरंधर 2 बना बॉक्स ऑफिस का किंग

धुरंधर 2 ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने 19 मार्च को भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, और प्रीव्यू को जोड़कर यह आंकड़ा 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये हो गया.वर्ल्डवाइड ग्रॉस 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है.फिल्म के 21,728 शोज हुए, जिसमें 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला.

Dhurandhar 2(Photo credit-google)

आदित्य धर की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

आदित्य धर की फिल्म “धुरंधर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.फिल्म ने 19 मार्च को भारत में 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, और पेड प्रिव्यू से 43 करोड़ रुपये जोड़कर कुल 145.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.ओपनिंग डे पर फिल्म ने 172.63 करोड़ रुपये की कमाई की, और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है.

Dhurandhar 2(Photo credit-google)

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में “पुष्पा 2” अभी भी टॉप पर है, लेकिन “धुरंधर 2” ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है. इस फिल्म ने “आरआरआर” , “बाहुबली”,”कल्कि 2898 एडी” और “केजीएफ” जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. खास बात यह है कि “धुरंधर 2” पहली हिंदी फिल्म है जिसने भारत में 200 करोड़ की ओपनिंग की है.

Dhurandhar 2(Photo credit-google)

“धुरंधर 2” ने बॉलीवुड के लिए एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह टॉप 10 भारतीय फिल्मों में इकलौती बॉलीवुड फिल्म है. “जवान” को पीछे छोड़कर “धुरंधर 2” वर्ल्डवाइड ओपनिंग में नंबर 1 हिंदी फिल्म बन गई है. शाहरुख खान की “जवान” ने पहले दिन 129 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, लेकिन “धुरंधर 2” ने इसे पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:Fa9la: धुरंधर का गाना दूनियाभर में छाया! गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article