Wednesday, April 1, 2026

Dhurandhar 2 पर लगा कहानी चुराने का आरोप! राइटर ने दावा करते हुए कहा लीगल एक्शन लेंगे

Must read

Dhurandhar 2:धुरंधर 2 को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राइटर संतोष कुमार आरएस ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी कहानी चोरी की और गलत तरीके से पेश किया. संतोष का कहना है कि उन्होंने 2023 में स्क्रिप्ट लिखी थी और इसे रजिस्टर भी कराया था.उनके पास सबूत भी है. तो चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि आखिरकार क्या है पूरा मामला?

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप

आदित्य धर की फिल्म “धुरंधर 2” बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, जिसने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं और जबरदस्त कमाई कर रही है.लेकिन इसी बीच, एक विवाद ने फिल्म को घेर लिया है.राइटर संतोष कुमार आरएस ने आदित्य धर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी कहानी चोरी की है और “धुरंधर 2” के लिए इसका इस्तेमाल किया है.

संतोष कुमार का दावा है कि उन्होंने 2023 में स्क्रिप्ट लिखी थी और इसे स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया था. उनके पास ईमेल, कम्युनिकेशन्स और स्केचेस के रूप में सबूत भी है. संतोष कुमार ने कहा, “मैंने अपनी कहानी कई प्रोडक्शन हाउस को सुनाई थी, लेकिन आदित्य धर ने इसे चुराकर राजनीतिक प्रोपेगेंडा बना दिया.” उन्होंने लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है.

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

राइटर संतोष कुमार आरएस ने आदित्य धर और धुरंधर 2 के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी कहानी चोरी की है. संतोष का कहना है कि उन्होंने ही धुरंधर 2 की स्क्रिप्ट लिखी थी और इसे आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर ने उनकी कहानी का इस्तेमाल करके धुरंधर 2 बना दी.

संतोष कुमार ने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं और मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा.” उन्होंने बताया कि उनके पास सबूत हैं और वे अपने हक के लिए लड़ेंगे.अभी तक आदित्य धर या धुरंधर 2 के मेकर्स ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आरोप लगाते हुए कही लीगल एक्शन लेनी की बात

संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि धुरंधर 2 की कहानी उनकी 2023 की स्क्रिप्ट से ली गई है.उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि कहानी और उनकी स्क्रिप्ट में काफी समानताएं हैं.संतोष ने कहा, “मैंने अपनी स्क्रिप्ट 2023 में लिखी थी और इसे कई कंपनियों को सुनाया था. मुझे बताया गया था कि बड़े स्टार्स को लेना है, तो कॉर्पोरेट ऑर्गेनाइजेशन का सपोर्ट चाहिए.”

संतोष के पास सबूत हैं, जिनमें स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में उनका रजिस्ट्रेशन भी शामिल है. वे अब लीगल एक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपने हक के लिए लड़ूंगा और देखूंगा कि मेरी कहानी का क्या हुआ.”

Dhurandhar 2 (photo credit -google)

संतोष कुमार ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट सोनी पिक्चर्स, ज स्टूडियोज, टी-सीरीज और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउसों को दिखाई थी. उन्होंने आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल में लेने की भी कोशिश की थी.संतोष ने कहा, “मैंने अपनी कहानी कई लोगों को भेजी और नवंबर 2023 में स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराई.”

संतोष के पास ईमेल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज हैं जो उनके दावे को सपोर्ट करते है. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत कोशिश की और अपनी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन लगता है कि मेरी कहानी चोरी हो गई.” संतोष अब लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Dhanush ने पोंगल पर नई फिल्म का किया अनाउंसमेंट! देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article