Thursday, February 5, 2026

Dhurandhar ने RRR को छोड़ा पीछे! वर्ल्डवाइड कलेक्शन में निकली आगे

Must read

Dhurandhar:धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. 32 दिन में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तो इसने आरआरआर जैसी सुपरहिट फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.

Dhurandhar (Photo credit -google)

पार किया 1200 करोड़ का आंकड़ा

धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1,240 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 820.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Dhurandhar (Photo credit -google)

आरआरआर फिल्म को पछाड़ा

धुरंधर ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आरआरआर को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि धुरंधर ने 1240 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आरआरआर साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी और ऑस्कर में भी अपना जलवा दिखा चुकी है, इसके गाने “नाटू नाटू” ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था.

Dhurandhar (Photo credit -google)

अब फिल्म धुरंधर, पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करने की ओर देख रही है.अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 2024 में रिलीज होकर वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ रुपये कमाए थे. अगर धुरंधर अगले कुछ हफ्तों में करीब 500 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो वह पुष्पा 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है.

Dhurandhar (Photo credit -google)

क्या है फिल्म की बजट?

फ़िल्म ”धुरंधर” का निर्माण लागत मीडिया के अनुसार लगभग 280 करोड़ रुपये है, और इस खर्च के मुकाबले अब तक की कमाई बहुत प्रभावशाली दिख रही है. इस प्रोजेक्ट से सारा अर्जुन ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत की है. सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया है और उनका अभिनय ही सबसे अधिक चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें:High court से Ravi Mohan को लगा झटका! फिल्म में टाइटल लगाने का लगा आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article