Delhi Blast:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर लाल किले के पास हुए धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस साजिश के पीछे के लोगों को सजा जरूर मिलेगी और उन्हें न्याय के कटघरे में भी खड़ा किया जाएगा.
प्रधानमंत्री मोदी भूटान से वापस आने के बाद सीधे अस्पताल गए और घायलों से मिले और उन्होंने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली.
इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंदराज थे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अस्पताल में डाक्टरों और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति की जानकारी भी दी गई है.
सोमवार को हुआ था दिल्ली में ब्लास्ट
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक धीमी गति से चल रहे वाहन में विस्फोट हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में हुए विस्फोट के घायलों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल आया हूं.सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी अस्पताल जाकर घायलों से मिले थे.

दिल्ली में हुआ आतंकी हमला
दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में स्थित लाल किला के पास एक बड़ा धमाका हुआ. यह धमाका लाल किला परिसर के प्रवेश द्वार से लगभग 150-200 मीटर की दूरी पर स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ.धमाका सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर शाम 6:52 बजे हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

दिल्ली का यह धमाका एक Hyundai i20 कार में हुआ था. प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे और अब जांच का फोकस इसी कार पर है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार पहले गुरुग्राम के एक व्यक्ति के पास थी, जिसने इसे बेच दिया.इसके बाद यह कार कई और लोगों के पास गई और आखिरकार जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड हो गई.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

