Sunday, March 22, 2026

Deepika Padukone को Dhruv Rathee ने किया ट्रोल! भड़के फैंस दी तीखी प्रतिक्रिया

Must read

Deepika Padukone:ध्रुव राठी ने अपने हाल ही के लेटेस्ट वीडियो में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट और क्रीम इस्तेमाल करने के बारे में बात की है, जिस पर दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.फैंस का कहना है कि ध्रुव राठी को दीपिका की त्वचा के रंग पर सवाल नहीं उठाने चाहिए, क्योंकि उनकी त्वचा का रंग प्राकृतिक है.कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी की आलोचना की है और कहा है कि उन्हें दीपिका को निशाना बनाना बंद करना चाहिए. तो फिर फटाफट आपको इस आर्टिकल में बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Deepika Padukone (photo credit -google)

ध्रुव राठी ने किया दीपिका का ट्रोल

यूट्यूबर और राजनीतिक कमेंटेटर ध्रुव राठी ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसका नाम “The FAKE Beauty of Bollywood Celebrities” है. इस वीडियो में उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर त्वचा गोरा करने के इलाज करवाने का दावा किया है.इसमें दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं.ध्रुव के इस वीडियो पर अब दीपिका के फैंस ने अपनी राय पेश की है, जिसमें वे ध्रुव राठी की आलोचना कर रहे हैं और दीपिका की त्वचा के रंग को प्राकृतिक बता रहे हैं.

Deepika Padukone (photo credit -google)

ध्रुव राठी ने वीडियो में कही ये बात

ध्रुव राठी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में यह दावा किया है कि कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत में सांवली त्वचा के साथ की थी, लेकिन अब वे काफी गोरी दिखती है.जब उनसे पूछा जाता है कि ऐसा कैसे हुआ, तो उनका जवाब होता है कि पहले वे धूप में ज्यादा रहती थी, लेकिन अब वे धूप से बचती हैं. कुछ अभिनेत्रियां तो गोरा करने वाली क्रीम के विज्ञापन भी करती है.लेकिन ध्रुव राठी के अनुसार, असल वजह न तो क्रीम है और न ही धूप से बचना.उनका दावा है कि अभिनेत्रियां ग्लूटाथियोन इंजेक्शन का इस्तेमाल करती हैं, जो त्वचा को गोरा करने का एक लोकप्रिय तरीका है.

ध्रुव राठी पर भड़के फैंस

दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने ध्रुव राठी के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उनका कहना है कि ध्रुव राठी के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और उनके पास कोई सबूत नहीं है.एक फैन ने लिखा, “लाइटिंग और एडिटिंग का बहुत बड़ा हाथ होता है. मुझे नहीं लगता कि दीपिका ने कोई ट्रीटमेंट करवाया है.”

Deepika Padukone (photo credit -google)

एक अन्य फैन ने कहा, “दीपिका पहले ब्रॉन्जर या टैनिंग यूज करती थी, इसलिए वे थोड़ी सांवली दिखती थी. उनकी बचपन की फोटो देखो, वे इतनी सांवली नहीं थीं.यह 2000 के दशक का टैनिंग ट्रेंड था. त्वचा का रंग धूप और स्किन केयर से बदल सकता है.”वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ लाइटिंग और अच्छे कैमरे का कमाल है.दीपिका का रंग पहले जैसा ही है. एयरपोर्ट की नॉर्मल फोटो देखो, तो पता चलेगा कि वे सांवली ही हैं.”फैंस का कहना है कि ध्रुव राठी के ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें दीपिका पादुकोण को निशाना नहीं बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Saiyaara फिल्म की कमाई में आई उछाल! बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article