Cm Nitish Kumar:बिहार की राजनीति एक बार फिर गरम हो गई है. हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है, जिससे विरोधी दल ने तीखा हमला किया है. इस वीडियो के बाद महिलाओं की सुरक्षा, मुख्यमंत्री के रवैये और उनके विचारों को लेकर ज़ोरदार चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, हाल ही में पटना में एक नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का नीतीश कुमार ने हिजाब खींच लिया जिसके बाद वह विवादों में घिर गए.
नीतिश कुमार का वीडियो हुआ वायरल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार हंगामा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की कोशिश को लेकर हुआ है. दरअसल,नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान, नीतीश कुमार ने 1,283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, और उसी समय एक महिला डॉक्टर की हिजाब खींचने का प्रयास किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है और मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. सपा सांसद इकरा हसन ने इसे अत्यंत शर्मनाक बताया और कहा कि हिजाब खींचना महिला की गरिमा पर हमला है.
सपा सांसद इकरा हसन ने अपने X पर किया पोस्ट
सपा सांसद इकरा हसन ने अपने X पर किया पोस्ट करते हुए कहा -“बहुत ही निंदनीय! एक महिला डॉक्टर की हिजाब खींचना उसकी शालीनता और धार्मिक पहचान पर सीधा प्रहार है. जब राज्य के प्रमुख इस तरह का व्यवहार करें, तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है.”
आरजेडी का नीतिश पर तीखा हमला
आरजेडी, बिहार की प्रमुख विरोधी पार्टी, ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है. सोशल मीडिया पर इस घटना को उजागर करते हुए, पार्टी ने मुख्यमंत्री की मानसिक अवस्था और राजनीतिक सिद्धांतों पर गहरी चिंता जाहिर की है. RJD ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, “क्या हुआ है नीतीश जी के साथ? अब उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है या वह पूरी तरह से संघी बन चुके हैं?”

क्या है पूरा मामला?
सोमवार को पटना में नव‑नियुक्त आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे थे. वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले डॉक्टर नुसरत को नियुक्ति पत्र दिया, फिर अचानक उनका हिजाब नीचे खींच दिया.इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी पास में खड़े होकर हँसते रहे. इस क्लिप के सामने आने से राजनीतिक तूफ़ान खड़ा हो गया है, और आरजेडी सहित कई विरोधी दल इस मुद्दे पर तीखा सवाल उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:Delhi Budget 2025: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जारी किया बजट! जानें आम आदमी को क्या मिलेगा?

