Monday, February 23, 2026

Chandrika Dixit: पति पर भड़की वड़ा पाव गर्ल !दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

Must read

Chandrika Dixit:चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.चंद्रिका ने युगम को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि वे उनसे जुड़ी कोई भी चीज नहीं चाहतीं, लेकिन एक चीज है जो वे उन्हें खुद से दूर नहीं ले जाने देंगी. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम बताते हैं कि आखिरकार क्या है पूरा मामला और क्यों चंद्रिका दीक्षित ने पति को दिया अल्टीमेटम?

Chandrika Dixit(Photo credit -google)

वड़ा पाव गर्ल ने पति को अल्टीमेटम

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की जिंदगी में तूफान आ गया है. उनकी और पति युगम गेरा की लड़ाई पब्लिक हो चुकी है.चंद्रिका ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो युगम को चेतावनी देती दिख रही हैं.जहा एक तरफ चंद्रिका दीक्षित का मिस्ट्री मैन के साथ रोमांस चल रहा है, और वो युगम पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है.अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक और नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो युगल को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रही है.

Chandrika Dixit(Photo credit -google)

चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है, ने अपने पति युगम गेरा को एक अल्टीमेटम दिया है.उन्होंने कहा है कि वो अपनी दुकान, पैसे, घर, सब कुछ रख सकते हैं, लेकिन वो उनसे जुड़ी कोई भी चीज नहीं चाहती.चंद्रिका ने कहा, “मुझे तुम्हारा पैसा नहीं चाहिए, तुम्हारा नाम नहीं चाहिए, तुम्हारी माफी नहीं चाहिए.मैं इस रिश्ते को खत्म कर रही हूं.”चंद्रिका ने आगे कहा, “मैं अपना नाम तुम्हारे नाम से हटा रही हूं, लेकिन एक चीज हमेशा याद रखना, तुम मुझसे दुनिया की चीजें छीन सकते हो, लेकिन एक चीज जिस पर मेरा हक है, सिर्फ मेरा… वो मैं तुमसे लेकर रहूंगी.”चंद्रिका ने युगम को 3 दिन का वक्त दिया है, और कहा है कि उसके बाद वो मां का रूप देखेंगे.

Chandrika Dixit(Photo credit -google)

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

चंद्रिका का वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि अब उनकी लड़ाई में नया चैप्टर शुरू हो गया है. यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस को अपना बेटा चाहिए, और वो बेटे की कस्टडी को लेकर यहां पर बात कर रही है.चंद्रिका और युगम के तलाक की खबरों के बीच बेटे का अभी तक कोई जिक्र नहीं हुआ है, ना ही किसी ने बच्चे के साथ फोटो पोस्ट की है. चंद्रिका का ये वीडियो इशारा करता है कि शायद उनका बेटा युगम के पास है, जिसे वो अपनी कस्टडी में लेना चाहती है.यूजर्स का कहना है कि चंद्रिका ने युगम को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है, और अगर वो अपना बेटा नहीं देते हैं, तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी. चंद्रिका ने कहा है कि वो अपने बेटे के लिए लड़ेंगी, और उसे अपने पास रखेंगी.


चंद्रिका के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. यूजर्स ने चंद्रिका को सपोर्ट कर रहे हैं, और युगम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.अब देखना होगा कि आगे क्या होता है, और चंद्रिका और युगम की जिंदगी में क्या बदलाव आते है.चंद्रिका के फैंस का कहना है कि वो अपने बेटे के लिए लड़ रही हैं, और उन्हें पूरा सपोर्ट है.वो कह रहे हैं कि चंद्रिका को अपना बेटा मिलना चाहिए, और युगम को उनकी बात माननी चाहिए.

ये भी पढ़ें:Viral: मिस्ट्री मैन के प्यार में “वड़ा पाव गर्ल “! पति को छोड़ा लगाएं धोखा देने के आरोप

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article