वड़ा पाव गर्म उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने बच्चा पालने वाले बयान पर उठे विवाद पर अपनी सफाई दी है.उन्होंने कहा कि लोग उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और सिर्फ व्यूज बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे है. चंद्रिका ने हेटर्स की मानसिकता पर सवाल उठाए और अपना पक्ष रखा.

चंद्रिका का बयान हुआ था वायरल
चंद्रिका दीक्षित को वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाता है और आए दिन वह अपनी ड्रामेबाजी के लिए जानी जाती है.वो अक्सर सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ बोलती रहती है. पति युगम गेरा के साथ शादी के विवाद के बाद, उन्होंने एक पॉडकास्ट में ऐसा बयान दिया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे.चंद्रिका ने कहा था कि वो अपने बच्चे को पालने के लिए किसी के साथ भी सो सकती हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. लोगों का कहना है वो लाइमलाइट में बने रहने के लिए ऐसा कर रही हैं, लेकिन उनके इस बयान ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है.
वड़ा पाव गर्ल ने तोड़ी चुप्पी
चंद्रिका दीक्षित ने आलोचनाओं का जवाब देने के लिए इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में एक मिस्ट्री मैन उनका मुंह दबोचते हुए कहता है, “बच्चा पालने के लिए किसी के भी बेड पर सोएगी, इतनी घटिया सोच है तेरी?” इसके बाद चंद्रिका उसे जाने को कहती हैं और हेटर्स को जवाब देते हुए कहती हैं कि उनकी सोच ही घटिया है.चंद्रिका ने लोगों से पूछा है कि वो उनके बयान को क्यों गलत तरीके से पेश कर रहे है.

ट्रोलर्स को दिया जवाब
चंद्रिका दीक्षित ने अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “तुम लोग बस व्यूज के चक्कर में किसी के ऊपर कुछ भी वीडियो बना रहे हो. मेरी एक बात को उठा लिया, लेकिन वो साढ़े 3 घंटे का पॉडकास्ट नहीं सुना, जिसमें मैंने इतनी सारी बातें कही थी.”चंद्रिका ने आगे कहा, “कभी मेरी रेहड़ी उठा ली जाती है, कभी दुकान छीन ली जाती है. मैंने कहा था- ईंट उठा लूंगी, रोटी बना लूंगी. जब तक मेरे में जान है, मैं सब कुछ करूंगी. खुद को मारूंगी नहीं, मैं इतनी कमजोर नहीं हूं. मैंने क्या गलत बोला था?”
चंद्रिका ने हेटर्स की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा, “तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा देते हो.तुम लोग इतना मेंटली हैरेस करते हो. वो तो अच्छा है मैं स्ट्र हूं, मैं कुछ भी कर लूंगी, लेकिन मरूंगी नहीं. “
क्या था वायरल वीडियो में?
चंद्रिका दीक्षित ने अपने पॉडकास्ट में कहा था कि एक मां होने के नाते वो अपने बच्चे को पालने के लिए कुछ भी करेंगी, यहां तक कि किसी के साथ सोना भी पड़ेगा तो वो भी कर लेंगी.उन्होंने जोर देकर कहा कि वो गलत नहीं हैं और उन्होंने अपने दिमाग में सेट कर लिया है कि उन्हें बस काम करना है.चंद्रिका ने कहा था कि वो ठेली वाली हैं और कुछ भी करेंगी, लेकिन लाइफ में हिम्मत नहीं हारेंगी. वो ईंट उठाने से लेकर रोटी बनाने तक सभी काम करेंगी.इस दौरान वो इमोशनल हो गईं और उनका ब्रेकडाउन हो गया. उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं और उन्हें किसी की परवाह नहीं है.
ये भी पढ़ें:Vijay-Rashmika की वेन्यू से रोमांटिक तस्वीरें हुई वायरल! संगीत सेरेमनी में तस्वीरों से बयां होगी लव स्टोरी

