Bollywood :बॉलीवुड सेलेब्स पर बिश्नोई गैंग का खतरा बढ़ता जा रहा है .रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी मिली है. क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि गैंग ने कई अन्य सेलेब्स के घरों की भी रेकी की थी.

बिश्नोई के निशाने पर बॉलीवुड सेलेब्स
बॉलीवुड पर एक बार फिर गैंगस्टर्स का खतरा मंडरा रहा है.सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. अब रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात में भी बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है. लेटेस्ट खबरों की मानें तो रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है.मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गो ने कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के घरों की भी रेकी की थी.जांच में और क्या कुछ पता चला.

बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने की थी रेकी
मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में जांच कर रही है और लगातार नई जानकारियां इकट्ठा कर रही है. जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने रोहित शेट्टी के घर पर हमले से पहले कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के घरों की रेकी की थी.सूत्रों के अनुसार, गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन विभिन्न फिल्मी सितारों के घरों के बाहर पाई गई है, जिससे यह साफ होता है कि उन्होंने इन घरों की रेकी की थी. क्राइम ब्रांच अब इन सुरागों को जोड़कर आगे की जांच कर रही है.जांच में यह भी सामने आया है कि रेकी करने की जिम्मेदारी गैंग ने अपने अलग-अलग सदस्यों को दी थी, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो सके.क्राइम ब्रांच अब इन सदस्यों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश कर रही है.

कई सेलेब्स को मिली धमकी
सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार को करोड़ों रुपये की फिरौती मांगने की धमकी मिली है, लेकिन अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये मांगे गए हैं.मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी भेजने वाले का पता लगा रही है.
रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात में लॉरेंस गैंग का हाथ बताया जा रहा है. गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी और धमकी दी थी कि ये सिर्फ शुरुआत है.क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

