Bigg Boss 19: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो बिग बॉस 19 का आखिरकार फिनाले हो गया है और शो को इसका विनर भी मिल गया है इसके अलावा 50 लाख की प्राइज मनी भी अपने नाम कर लिया है. बता दें कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात 9 बजे से शुरू हुआ था.तो चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि इस सीज़न को किस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम और कौन-कौन कंटेस्टेंट रहे रनरअपर?

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को आयोजित हुआ, जिसका शानदार शुरुआत सलमान खान ने की.भारी वोटों और दर्शकों के समर्थन से गौरव खन्ना इस सीजन के विजेता बन गए. फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर‑अप और प्रणित मोरे सेकेंड रनर‑अप रहे.यह शो 24 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, जिसमें पाँच मुख्य प्रतियोगी—गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल—बचे थे. फिनाले में वोटिंग बंद कर दी गई थी, लेकिन टॉप‑2 प्रतियोगियों के बीच जब केवल दो ही बचे, तो इसे 10 मिनट के लिए फिर से खोला गया, जिससे दर्शक अपने पसंदीदा को पूरी तरह से सपोर्ट कर सके.

किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी?
बिग बॉस 19 ने 105 दिनों तक दर्शकों का मनोरंजन किया और फाइनली शो का धमाकेदार गैंड फिनाले हो गया. बता दें कि शो के होस्ट सलमान खान ने जब गौरव खन्ना को सीज़न 19 का विजेता घोषित किया, तो सभी को पता चला कि वह इस बार के चैंपियन है. वहीं कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट दूसरे स्थान पर रही. गौरव को प्राइज मनी में 50 लाख रुपये और एक कार मिली. बिग बॉस 19 के विजेता का नाम बताते हुए सलमान ने सबको यह संदेश दिया कि असली जीत सिर्फ़ जीतने वाले की होती है, बाकी लोग बस नंबर 1, 2, 3 पर ही रह जाते हैं.

शानदार रहा गौरव खन्ना का सफर
बता दें कि टीवी जगत में गौरव खन्ना का शानदार सफ़र रहा है. उन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक ”अनुपमा” में आदर्श पति अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाई, जिससे उनकी महिला प्रशंसकों ने उनके लुक और आकर्षण पर दिल हार दिया. इसके बाद, गौरव ने सेलिब्रिटी
मास्टरशेफ शो में भाग लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया और अंत में सीज़न 3 के विजेता बनकर उभरे.

मोस्ट पेड कंटेस्टेंट रहें गौरव खन्ना
बता दें कि गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में पहले ही दिन कदम रखा और पूरे 15 हफ्तों की जर्नी को तय किया.उन्हें हर हफ़्ते 17.5 लाख रुपये फीस मिल रहे थे, जिससे वह शो के सबसे अधिक कमाने वाले प्रतियोगी बन गए.ग्रैंड फिनाले तक उनका कुल वेतन 2.62 करोड़ रुपये पहुँच गया. साथ ही 50 लाख रुपये की इनाम राशि जोड़ने पर उन्होंने कुल 3.12 करोड़ रुपये घर ले गए, जो केवल 50 लाख के इनाम से लगभग 6.25 गुना अधिक है.
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, पीएम मोदी पर गंभीर आरोप

