Thursday, February 5, 2026

Bigg Boss 19 में Amaal Malik ने बिग बॉस को बताया बायस्ड ! लगाए अनफेयर होने के आरोप

Must read

Bigg Boss 19: कंट्रोवर्सी से भरपूर बिग बॉस का 19 सीज़न आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ रहता है जहां एक तरफ बिग बॉस और शो के मेकर्स पर बहुत सारे आरोप लगे हैं वहीं अब एक बार बिग बॉस ने अपना रिएक्शन देते हुए नाराजगी जताई है.

घर में मचा बवाल

अभिनेता सलमान खान के सबसे कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो बिग बॉस पर आएं दिन कुछ ना कुछ आरोप लगाए जाते हैं वहीं शो में बीते दिनों काफी कुछ होते दिखाई दिया है. जहां एक तरफ घर में मिड वीक एविक्शन हुआ जिसमें मृदुल तिवारी शो से बाहर हो गए वहीं दूसरी ओर बीते एपिसोड में गौरव खन्ना को जो बहुत समय से कैप्टन बनने की कोशिश में थे उनको फाइनली कप्तान बना दिया गया लेकिन इसके बाद घर में बवाल मच गया.

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

जहां तरफ गौरव खन्ना कैप्टन बन जाते हैं वहीं दूसरी ओर बहुत से लोगों को यह रास नहीं आता है. जिस तरीके से गौरव खन्ना कैप्टन बने उससे शहबाज, अमाल मलिक और तान्या मित्तल बहुत नाराज़ दिखाई दिए. बता दें कि गौरव खन्ना के साथ शहबाज बदेशा भी कैप्टैसी टास्क में दावेदार थे लेकिन उन्हें इस टास्क में हिस्सा लेने का मौका ही नहीं मिला.

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

सभी घरवाले हुए नॉमिनेट

गौरव खन्ना के कप्तान बनने के बाद सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए, लेकिन घरवालों की नाराजगी नॉमिनेशन से ज्यादा शहबाज को मौका नहीं मिलने पर थी. शहबाज ने गुस्सा जाहिर किया और अमाल मलिक भी उनके समर्थन में उतरे, जिन्होंने बिग बॉस और शो पर बायस्ड, चीटर और अनफेयर होने के आरोप लगाया.

Bigg Boss 19 (Photo credit -google)

वहीं हाल ही में बिग बॉस के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घरवालों को असेंबली एरिया में बुलाकर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बात कर रहे है.बिग बॉस ने कहा कि उन्हें घर में कई चीजें कही गई हैं, लेकिन सच तो यह है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

इसके बाद, गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच तू-तू मैं-मैं होती दिख रही है. गौरव खन्ना ने अमाल मलिक से कहा कि उन्होंने बिग बॉस के सामने जाकर अपनी बात पलट दी, जिस पर अमाल ने कहा कि वे इस बात को हक से मानते हैं.अमाल ने आगे कहा, “अगर तूफान से टकराएगा, तो भस्म हो जाएगा.ऐसे ही नहीं हूं मैं अमाल मलिक.” हालांकि अब देखना होगा कि क्या इस विवाद के कारण गौरव खन्ना की कप्तानी खतरे में आएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें:Armaan Malik, ने बिग बॉस 19 में Amaal Malik की ट्रोलिंग पर दिया मुंहतोड़ जवाब! कही ये बात

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article