Sunday, March 22, 2026

Bigg Boss 19 में हुआ मिड वीक एविक्शन ! इस कंटेस्टेंट का खत्म हुआ सफर

Must read

Bigg Boss 19:बिग बॉस 19 में कई शॉकिंग एविक्शन हुए हैं, जिसमें जीशान कादरी, बसीर अली और अभिषेक बजाज के एलिमिनेशन शामिल हैं. वहीं पिछले वीकेंड का वार में डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें नीलम गिरी और अभिषेक बजाज घर से बाहर हो गए.प्रणित मोरे को घर में आने के बाद यह पावर मिली कि वह अशनूर, अभिषेक और नीलम में से किसी एक को सेव करें, और उन्होंने अशनूर को चुना, जिससे बाकी दो घर से बाहर हो गए.

Bigg Boss  19 (Photo credit -google)

वहीं अब बिग बॉस 19 से मिड वीक एविक्शन की खबर सामने आ रही है जिसके चलते एक और कंटेस्टेंट का शो का पत्ता कट गया है. और जो कंटेस्टेंट घर से बेघर हुआ है उसकी अच्छी खासी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग थी लेकिन मिड वीक एविक्शन में कम वोटों के चलते वह घर से बाहर हो गए.

Bigg Boss  19 (Photo credit -google)

मिड वीक एविक्शन में इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

बिग बॉस 19 से जो कंटेस्टेंट घर से बाहर हुआ है वह और कोई नहीं बल्कि मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव आडियंस के कम वोटों के चलते शो के बीच से ही मृदुल तिवारी को बेघर कर दिया गया. लाइव आडियंस के वोटों के अनुसार उनका नाम मिड-वीक एविक्शन के दौरान ही घोषित किया गया था.

क्यों हुआ मिड वीक एलिमिनेशन?

बिग बॉस 19 में एक खास लाइव वोटिंग सेगमेंट देखने को मिला जिसमें दर्शक केप्टैसी कंटेडर को चुनने के लिए घर में प्रवेश करेंगे. घरवालों को टीम के तौर पर विभाजित किया गया जिसमें टीम गौरव, शहबाज और कुनिका शामिल थे.लाइव वोटिंग सेगमेंट में दर्शकों ने कैप्टेंसी कंटेंडर चुने, और टीम शहबाज को सबसे कम वोट मिले, जिससे शहबाज, अशनूर और मालती खतरे में आ गए. इसके बाद, बिग बॉस ने आंतरिक वोटिंग कराई, जिसमें मृदुल तिवारी को घर से बेघर होने के लिए चुना गया.

Bigg Boss  19 (Photo credit -google)

बिग बॉस 19 में पिछले वीक में गौरव, फरहाना, अशनूर, अभिषेक और नीलम नॉमनेट हुए थे. गौरव और फरहाना को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिससे वे सेफ हो गए. प्रणित मोर की घर वापसी के बाद उन्हें पावर मिली, जिससे उन्होंने अशनूर को सेव किया, और अभिषेक और नीलम घर से बाहर हो गए.अब बिग बॉस 19 के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, शहबाज बदेशा और मालती चहर बचे हुए हैं, और फिनाले में सिर्फ 4 हफ्ते बचे हैं.

ये भी पढ़ें:Armaan Malik, ने बिग बॉस 19 में Amaal Malik की ट्रोलिंग पर दिया मुंहतोड़ जवाब! कही ये बात

- Advertisement - spot_img

More articles

- Advertisement - spot_img

Latest article