Bigg Boss 19: कंट्रोवर्सी से भरपूर बिग का 19 वा सीज़न आए दिन चर्चा का विषय बना हुआ रहता है और शो के हाल ही के लेटेस्ट एपिसोड में कुनिका सदानंद और अभिषेक बजाज के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिला है जिसमें अभिनेत्री ने अभिषेक बजाज को कोर्ट में घसीटेने तक की धमकी दे डाली है. बता दें कि अभिनेत्री कुनिका अभिषेक के बदतमीजी पर भड़कीं हुई थी जिसके चलते उन्होंने ऐसी बात कही है तो चलिए फटाफट जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और क्या कुछ खास हुआ बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में –

कुनिका का फूटा अभिषेक पर गुस्सा
बिग बॉस 19 आए दिन रोमांचक होता जा रहा है और अब शो को शुरू हुए भी 9 हफ्ते हो गए हैं और ऐसे में सभी खिलाड़ियों का गेम भी सामने आ गया है. बीते एपिसोड में कुनिका और अभिषेक बजाज का पंगा हो गया था. दरअसल, वीकेंड के वार पर अभिषेक ने कुनिका को पिशाचनी का टैग दिया था. एक्टर की बाते सुनकर कुनिका बुरी तरह से भड़क गई थी और इसके बाद से ही वह अभिषेक के खिलाफ हो गई है.

क्या है पूरा मामला?
इस हफ्ते अशनूर और अभिषेक का माइक हटा कर बात करते पर बवाल मच गया और दोनों की गलती की सजा पूरे घरवालों को भुगतनी पड़ी. घर में उन्हें छोड़कर सभी नामिनेट हो गए और घर का राशन भी 50% कर दिया गया . तभी से अभिषेक बजाज के ऊपर कुनिका का और भी गुस्सा फूट गया. शो में वो अभिषेक को उनकी टीम चिढ़ाती दिखाई दी और कमेंट बाजी करके नाराज़ दिखाई दी. वहीं जब अभिषेक बजाज ने कुनिका को जवाब दिया तो वह भड़क गई और चिढ़ भी गई क्योंकि अभिषेक ने उन्हें दादी अम्मा और आंटी कहकर बुलाया था.

कोर्ट में घसीटने की बात
वहीं मंगलवार वाले एपिसोड में कुनिका और अभिषेक का और भी पंगा बढ़ गया जिसके बाद दोनों में बहसबाजी शुरू हो गई. इसी दौरान कुनिका ने अभिषेक को कोर्ट में घसीटने की बात कही. धमकी देते हुए कुनिका सदानंद ने कहा -” तू बाहर तो निकल . तूझे कोर्ट के चक्कर में ना डाला , सीनीयर सीटिजन को परेशान करने के लिए , तू निकल तो सही बेटा, ऐसा नचाऊंगी ना…… अभिषेक ने गौरव और बाकी घरवालों को बताया कि कुनिका ऐसे उन्हें धमकी दे रही है और कोर्ट में ले जानी की बात भी बोल रही है. इसपर घरवालों ने उन्हें समझाया कि वो शांति से रहें और चेहरे पर स्माइल रखें.

वहीं दूसरी तरफ कुनिका ने तान्या मित्तल को बताया कि वह अभिषेक बजाज को घर के बाहर कोर्ट में लेकर जाएंगी. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि एक 61 साल की महिला से बकवास करने के लिए उन्होंने ऐसा बोला. वहीं अब यह वीकेंड के वार पर देखना होगा कि कुनिका की इस बात पर सलमान खान अपना क्या रिएक्शन देते हैं.
ये भी पढ़ें:Priyanka Chopra का बयान “वर्जीन पत्नी मत ढूंढो…. ” हुआ वायरल! अभिनेत्री बोली -” ये मैं नहीं….”

